Advertisment

Breaking News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, पूर्व सीएम ने जताया शोक

Breaking News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, पूर्व सीएम ने जताया शोक Senior Congress leader dies, former CM expressed grief

author-image
Bansal News
Breaking News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, पूर्व सीएम ने जताया शोक

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह चौहान का निधन हो गया है। बीते दिनों वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि वह कोरोना से जंग जीतकर भी जिंदगी की लड़ाई हार गए। ईश्वर सिंह कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ट के अध्यक्ष थे। ईश्वर के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया है। मप्र के पुर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।

Advertisment

दिग्विजय सिंह ने लिखा, "मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह चौहान जी का निधन मेरे लिए निजी क्षति है। उन्होंने हमेशा जीवटता के साथ गरीबों के हक़ की लड़ाई लड़ी। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ व दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ हूँ।"

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1408996486294097923?s=20

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी ईश्वर सिंह चौहान के निधन पर दुख जताया है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह चौहान के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। श्री चौहान ने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित तबके के लिए संघर्ष किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे।"

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1409002862231752708?s=20

जानकारी के मुताबिक ईश्वर सिंह पिछले दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे। कोरोना की चपेट में आने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। कोरोना से रिकवर करने के बाद भी वह जिंदगी की जंग हार गए।

Advertisment

Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार congress leader eshwar singh chauhan eshwar singh chauhan jhuggi jhopdi ke leader congress leaser passed away congress leader
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें