Advertisment

P.P Mukundan Passed Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता पी. पी. मुकुंदन का निधन, 80 और 90 के दशक में थे लोकप्रिय

कोच्चि। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पी. पी. मुकुंदन का निधन हो गया।

author-image
Bansal news
P.P Mukundan Passed Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता पी. पी. मुकुंदन का निधन, 80 और 90 के दशक में थे लोकप्रिय

कोच्चि। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पी. पी. मुकुंदन का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

सूत्रों ने यह बताया

सूत्रों ने बताया कि कोच्चि स्थित एक निजी अस्पताल में उनका फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था। वह 77 वर्ष के थे। अपने स्कूल के दिनों में आरएसएस में शामिल होने के बाद उन्होंने राज्य में दशकों तक संघ परिवार और भाजपा का नेतृत्व किया।

1966 से 2007 तक संघ के रहे प्रचारक

वह 1966 से 2007 तक संघ के प्रचारक रहे। कन्नूर जिले के कोट्टियूर में जन्मे मुकुंदन को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया था। उस समय वह त्रिशूर जिले में आरएसएस के प्रचारक के रूप में काम कर रहे थे।

1990 में राज्य संगठनात्मक महासचिव बने

भाजपा में शामिल होने के बाद, मुकुंदन 1990 में पार्टी के राज्य संगठनात्मक महासचिव बने। वर्तमान में, वह लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Advertisment
Senior BJP Sangh Parivar leader RSS leader died rss P P Mukundan BJP Sangh Parivar leader P P Mukundan
Advertisment
चैनल से जुड़ें