Advertisment

वरिष्ठ अधिवक्ता ने सीजेआई से चुनाव गतिरोध के समाधान के लिए पीठ का गठन किये जाने का अनुरोध किया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय बार संघ (एससीबीए) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने शनिवार को प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे से अनुरोध किया कि संघ के चुनाव को लेकर बने गतिरोध के समाधान के लिए पीठ का गठन किया जाए।

Advertisment

सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को एससीबीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले दुष्यंत दवे को पिछले साल नवंबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव समिति का गठन करना था क्योंकि कार्यसमिति का कार्यकाल 13 दिसंबर को समाप्त हो रहा था।

सिंह ने उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर कहा, ‘‘उन्होंने फैसले को एक महीने टाला। चार दिसंबर को फैसला करने के बाद भी उन्होंने चुनाव समिति को सूचना देने में एक और सप्ताह की देरी की। जब चुनाव समिति पहले ही डिजिटल चुनाव कराने का फैसला कर चुकी है तो कोई वजह नहीं है कि वह समिति से नियुक्तियों के संदर्भ में फैसले में बदलाव करने को कहें।’’

पत्र में लिखा है, ‘‘अगर चुनाव मिश्रित तरीके से होने हैं जैसा कि वे चाहते थे तो उन्हें चार दिसंबर को फैसला करना चाहिए था। अब चुनाव समिति से चुनाव को एक बार फिर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक लंबित करने के लिए कहना, दवे की उनका कार्यकाल लंबा खींचने की कोशिश है। इस्तीफा सिर्फ नाटकबाजी है।’’

Advertisment

वरिष्ठ अधिवक्ता सिंह ने कहा कि चुनाव समिति के तीनों सदस्यों ने शुक्रवार रात को इस्तीफा दे दिया। एससीबीए ने एक डिजिटल कंपनी के माध्यम से चुनाव कराने के समिति के फैसले को नामंजूर कर दिया था।

कार्यसमिति में एससीबीए के सचिव पद से हटाये गये वकील अशोक अरोड़ा ने दवे की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें उच्चतम न्यायालय बार संघ के इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट समिति की अगुवाई करने की ख्याति प्राप्त है।

भाषा वैभव देवेंद्र

देवेंद्र

Advertisment
चैनल से जुड़ें