Advertisment

Delhi News: दिल्ली में यौन उत्पीड़न के आरोप में स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, बड़ी संख्या में हैं बाबा के फॉलोवर

नई दिल्ली। महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 33 वर्ष के एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

author-image
Bansal news
Pak Terrorist Arrest: पाकिस्तान की बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, हथियार समेत 6 आतंकी गिरफ्तार, असलहा-गोला बारूद भी बरामद

नई दिल्ली महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 33 वर्ष के एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि विनोद कश्यप को द्वारका उत्तर पुलिस थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न की दो शिकायतों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।अधिकारी ने कहा, ‘‘विनोद ककरोला इलाके में माता मसानी चौकी दरबार लगाता  था।

Advertisment

यूट्यूब चैनल चलाने के साथ लगाता था माता मसानी का दरबार

वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था, जिसके बड़ी संख्या में फालोवर हैं।’’उन्होंने बताया ‘‘दोनों मामलों में, आरोप है कि उसने महिला श्रद्धालुओं को उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करने के बहाने बुलाया और उनसे कहा कि उन्हें 'गुरु सेवा' करनी चाहिए।

इसके बाद उसने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उन्हें घटना का खुलासा न करने की धमकी दी।’’हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506  के तहत दो मामले दर्ज किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1711985848944927053

ये भी पढ़ें:

CG News: कसडोल में गार्डन अब भी अधूरा, 6 साल में निर्माण पर 50 लाख खर्च, आवारा मवेशियों का लगा जमावड़ा

Advertisment

Hua Main Song Out: एनिमल फिल्म से पहला गाना हुआ मैं आउट, एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए रणबीर-रश्मिका

Ahmedabad News: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हमले की धमकी भेजने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

IND vs AFG: कप्तान शाहिदी ने कहा जब राशिद खान का दिन होता है, वो उस दिन कुछ भी कर सकता है

Advertisment
Sexual harassment Rape Case accused arrested rape case Delhi Police arrested accused delhi police Delhi News Delhi Crime today News Delhi Crime News Delhi crime crime news
Advertisment
चैनल से जुड़ें