Advertisment

राहुल गांधी को गुल्लक देने वाले कारोबारी ने की खुदकुशी: पत्नी भी फंदे पर लटकी मिली, पिछले दिनों घर पर ED ने मारी थी रेड

Sehore News। Manoj Parmar सीहोर जिले के आष्टा में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा ने खुशकुशी कर ली है।

author-image
Kushagra valuskar
राहुल गांधी को गुल्लक देने वाले कारोबारी ने की खुदकुशी: पत्नी भी फंदे पर लटकी मिली, पिछले दिनों घर पर ED ने मारी थी रेड

Sehore News: सीहोर जिले के आष्टा में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा ने खुशकुशी कर ली है। दोनों का शव शुक्रवार (13 दिसंबर) सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। पांच दिन को प्रवर्तन निदेशालय ने मनोज के इंदौर और सीहोर के चार ठिकानों पर रेड मारी थी। यहां से कई बेनामी प्रॉपर्टीज के डॉक्टूमेंट्स जब्त किए थे। साथ ही बैंक बैलेंस को फ्रीज कर दिया था।

Advertisment

दरअसल, मामला पंजाब नेशनल बैंक में छह करोड़ रुपये के धोखाधड़ी से जुड़ा है। इस मामले में मनोज परमार गिरफ्तार भी हुए थे। इसके बाद परेशान थे।

कांग्रेस नेता को भेंट की थी गुल्लक

मनोज ने न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुल्लक भेंट की थी। इसके बाद वे चर्चा में आए थे। कांग्रेस का आरोप है कि इस घटना के बाद से भाजपा उन्हें टारगेट कर रही थी। एसडीओपी आकाश अमलकर ने कहा कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है।

मनोज परमार के बेटे ने कहा

मनोज और नेहा परमार तीन बच्चे जिया (18), जतिन (16) और यश (13) हैं। बेटे जतिन ने कहा कि ईडी ने मानसिक दबाव बनाया था। इस कारण माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। मनोज के भाई राजेश परमार ने कहा, 'मनोज पर ईडी का दबाव था। इससे पहले भी कार्रवाई हुई थी। इससे वह परेशान था।'

Advertisment

एक दिन पहले मंदिर दर्शन करने गया था पूरा परिवार

परिजनों ने बताया कि मनोज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गुरुवार को सुसनेर में बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने गए थे। शांति नगर स्थिक मकान में बच्चों को सुला दिया था। इस मकान के पास बने दूसरे घर में पत्नी के साथ सोने चले गए।

शुक्रवार सुबह बेटा जतिन माता-पिता को देखने पहुंचा। रूम का दरवाजा अटका था। अंदर जाकर देखा तो पैरेट्स फंदे पर लटके हुए थे। उसने तुरंत अन्य परिजनों को जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की परिजनों से मुलाकात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आष्टा पहुंचे। उन्होंने मृतक के बेटे जतिन और भाई राजेश परमार से चर्चा की। सीहोर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा, राहुल गांधी की यात्रा में मनोज के बेटे ने गुल्लक टीम बनाकर सहायता की थी। तब से वे भाजपा की नजर में थे।

Advertisment

publive-image

कांग्रेस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का ट्वीट

publive-image

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का अमेरिका में आरक्षण पर बयान, शिवराज बोले- भारत की छवि खराब कर रहे, मायावती ने भी घेरा

sehore news sehore business man rahul gandhi MP news manoj parmar ed raid
Advertisment
चैनल से जुड़ें