Advertisment

Israel-Hamas Conflict: दिल्ली में इजराइली दूतावास की बढ़ाई सुरक्षा, सैकड़ों इजराइली हुए हताहत

दिल्ली पुलिस ने इजराइल-हमास संघर्ष के मद्देनजर यहां इजराइली दूतावास और चाबड़ हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

author-image
Bansal News
Israel-Hamas Conflict: दिल्ली में इजराइली दूतावास की बढ़ाई सुरक्षा, सैकड़ों इजराइली हुए हताहत

नई दिल्ली। Israel-Hamas Conflict दिल्ली पुलिस ने इजराइल-हमास संघर्ष के मद्देनजर यहां इजराइली दूतावास और चाबड़ हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

पुलिस ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में इजराइली दूतावास और मध्य दिल्ली के चांदनी चौक स्थित चाबड़ हाउस के आसपास तैनात स्थानीय पुलिस को कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। फिलस्तीनी चरमपंथी समूह द्वारा इजराइल पर अचानक किए गए हमले में सैकड़ों इजराइली मारे गए हैं और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं।

जवाबी कार्रवाई में मारे गए कई फिलस्तीनी

वहीं, इजराइल की भीषण जवाबी कार्रवाई में भी गाजा पट्टी क्षेत्र में सैकड़ों फिलस्तीनी मारे गए हैं और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं।

Israel Palestine War, Israel Palestine, Israel, Israel Palestine war news, Israel hindi news, Palestine news

Advertisment
Palestine news Israel-Palestine War Israel-Hamas Conflict Israel Palestine war news israel palestine Israel hindi news israel
Advertisment
चैनल से जुड़ें