Advertisment

Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी , Security forces get success two terrorists killed in encounter in Jammu and Kashmir

author-image
Shreya Bhatia
Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर,  ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। (भाषा) श्रीनगर के एक रिहायशी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार तड़के यहां सफाकदल-सौरा मार्ग के पास दानमार इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

Advertisment

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और वे किसी संगठन से जुड़े थे इसका पता लगाया जा रहा है।

Advertisment

TERRORISTS terrorist search operation terrorist ranipora encounter Pulwama latest news in hindi Latest Jammu News in Hindi Kwarigam Kulgam and Pulwama Kulgam kashmir zone Jammu News in Hindi jammu Kashmir news Jammu Kashmir encounter Jammu Hindi Samachar Jammu and Kashmir hindi news Encounter in Pulwama Encounter in Jammu Kashmir Encounter anantnag encounter 5 terrorist
Advertisment
चैनल से जुड़ें