Advertisment

CoronaVirus in India: दूसरी लहर बिलकुल काबू में पर ठीक होने वालों से ज्यादा एक्टिव केस में बढ़ोतरी

CoronaVirus in India: दूसरी लहर बिलकुल काबू में पर ठीक होने वालों से ज्यादा एक्टिव केस में बढ़ोतरी, Second wave under control but more active cases increasing in CoronaVirus in India

author-image
Shreya Bhatia
CoronaVirus: धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, दो महीने बाद सबसे कम मामले, संक्रमण दर हुई 0.53 फीसदी

नई दिल्ली। (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 45,892 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,09,557 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामलों में लगातार करीब 55 दिन से गिरावट के बाद मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और अब देश में 4,60,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 817 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,05,028 हो गई।

Advertisment

अभी 4,60,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 784 बढ़ोतरी हुई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.18 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 42,52,25,897 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,93,800 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.42 प्रतिशत है। यह पिछले 17 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.37 प्रतिशत हो गई है।

https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1413014974255886339

अभी तक कुल 2,98,43,825 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 36.48 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 817 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 326, केरल के 148 और कर्नाटक के 75 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,05,028 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,23,857, कर्नाटक के 35,601, तमिलनाडु के 33,196, दिल्ली के 25,005, उत्तर प्रदेश के 22,666, पश्चिम बंगाल के 17,850 और पंजाब के 16,141 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

vaccination in india Vaccination today covid cases in india oxford-astrazeneca covid-19 vaccine oxford astrazeneca vaccine name new covid cases National Hindi News Maharashtra and Karnataka highest number lockdown news lockdown in Maharashtra lockdown latest news of coronavirus vaccine in india Latest India News Updates last 24 hours Death in delhi india news in hindi india coronavirus live india coronavirus cases india corona cases india approves covid 19 vaccine icmr Health Ministry Health Bulletin Delhi corona cases update death in 24 hours in india covishield covid-19 outbreak covid-19 india cases Covid-19 in india covid-19 cases update Covid-19 cases in delhi covid-19 cases 71 percent in 10 states COVID-19 Cases covid vaccines Covid Vaccine Covid Update Covid second wave covid news covid cases covid 19 vaccine update covid 19 vaccine news covid 19 vaccine latest update covid 19 vaccine covid 19 india covid 19 cases today in india covid 19 cases in india covid 19 Covaxin Coronavirus vaccine latest update coronavirus vaccine Coronavirus update india coronavirus update coronavirus outbreak india Coronavirus Outbreak coronavirus news india coronavirus news Coronavirus live coronavirus india live coronavirus india coronavirus in India Coronavirus delhi coronavirus cases today in india coronavirus cases today coronavirus cases in india coronavirus cases in delhi coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine Corona Updates: corona second wave corona news corona in up corona in MP corona in maharashtra corona in karnataka corona in india corona in gujarat corona in delhi corona deaths corona death today in india corona death in india corona cases today Corona Cases India corona cases in india today corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi CORONA CASE corona active patients (Delhi Government
Advertisment
चैनल से जुड़ें