छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर, एक दिन में रिकार्ड 97 लोगों की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर लोगों को डराने लगी है। प्रदेशभर में शनिवार को करीब 14098 लोग कोरोना की चपेट में आए। यह आंकड़ा महामारी शुरू होने के बाद से अब तक का पहला ऐसा दिन है जिसमें इतने ज्यादा संक्रमित मिले हैं।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में करीब 97 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अगर एक्टिव कैस की बात करें तो प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। अब तक यह आंकड़ा बढ़कर 85 हजार पहुंच चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मौत का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार रात को बताया कि प्रदेशभर में 97 मरीजों की मौत हुई है, इन मरीजों में 47 लोगों की मौत शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई और उनकी संख्या शुक्रवार रात जारी आंकड़ो में शामिल नहीं थी। आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों में सबसे ज्यादा 42 मरीज रायपुर जिले के हैं और 23 मरीज दुर्गा और 14 राजनांदगांव जिले के हैं।
प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस
रायपुर में पिछले 24 घंटे में 3797 नए मरीज मिले हैं। 42 लोगों की मौत हुई। अब राजधानी में एक्टिव मरीज 21 हजार 329 है। दुर्ग में 2272 नए मरीज मिले। वहीं 23 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 18008 हैं। बिलासपुर में 895 नए मरीज मिले। अब यहां एक्टिव मरीज 4759 हैं। राजनांदगांव में 978 नए मरीज मिले। वहीं 14 लोगों की जान गई और यहां एक्टिव केस 8388 हैं। रायगढ़ में 480 नए मरीज मिले, एक व्यक्ति की मौत हुई और अब एक्टिव केस 1872 हैं। कोरबा में 429 लोग संक्रमित हुए। अब यहां 2630 एक्टिव मरीज हैं। कांकेर में 229 नए मरीज मिले। कवर्धा में 538 नए मरीज मिले हैं।