Operation Kaveri: सूडान से सुरक्षित बचाए गए भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा दूसरा विमान, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

Operation Kaveri: सूडान से सुरक्षित बचाए गए भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा दूसरा विमान, विदेश मंत्री ने दी जानकारी Operation Kaveri: Second flight carrying Indians rescued from Sudan reached Mumbai, Foreign Minister gave information

Operation Kaveri: सूडान से सुरक्षित बचाए गए भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा दूसरा विमान, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

Operation Kaveri: गृह युद्ध से जल रहे सूडान से भारतीयों को बचाने के लिए भारत सरकार Operation Kaveri चला रही है। इसके तहत सूडान से निकाले गए 360 भारतीयों को लेकर भारतीय वायु सेना की पहली उड़ान बुधवार को दिल्ली पहुंची थी। वहीं गुरूवार को 246 भारतीयों को लेकर वायु सेना का विमान मुंबई पहुंच चुका है।

सउदी अरब के जेद्दा से सुबह करीब 11 बजे 246 भारतीयों को लेकर निकला भारतीय सेना का विमान दोपहर साढे 3 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि युद्धग्रस्त सूडान से निकाले गए 246 भारतीयों को लेकर भारतीय वायु सेना का एक विमान गुरुवार को मुंबई में उतरा है।

[caption id="attachment_213494" align="alignnone" width="1130"]Operation Kaveri सूडान से सुरक्षित निकाले गए भारतीयों के लेकर मुंबई पहुंचा वायुसेना का विमान[/caption]

बता दें कि भारत सरकार युद्ध क्षेत्र सूडान से भारतीयों भारतीयों की सकुशल देश वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी चला रही है। ऑपरेशन के तहत सभी भारतीयों को सबसे पहले सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के शहर जेद्दा ले जा रहा है, जहां से उन्हें भारतीय वायु सेना के विमान भारत ला रहे है। सूडान से वापस भारत देश वापसी विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की देखरेख में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Interesting Facts: गर्मी में अपनी गाड़ी की फ्यूल टैंक को पूरा भर लेना जानलेवा? जानिए सच्चाई

600 नागरिक पहुंचे भारत

विदेश सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 अप्रैल को संघर्ष शुरू होने के बाद से हम सूडान में लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हमारा अनुमान है कि सूडान में लगभग 3,500 भारतीय है। हालांकि भारत सरकार के अनुसार, अब तक लगभग 1,700 से 2,000 भारतीय नागरिकों को युद्ध क्षेत्र सूडान से बाहर निकाला गया। इन सभी लोगों को पोर्ट सूडान से सऊदी अरब के शहर जेद्दा और फिर भारत लाया जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक कुल 600 नागरिक भारत पहुंच चुके है।

ये भी पढ़ें:IPL 2023: रहाणे की टेस्ट टीम में वापसी के पीछे धोनी! रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article