
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाल रही है। आज इस यात्रा का दूसरा दिन है। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर के इम्फाल से की गई। रात के वक्त यात्रा नागालैंड में रुकेगी।
https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1746748051060891776
कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने इस बाबत सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई।
मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष केईशम मेघचंद्रा ने ध्वजारोहण किया। यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए जाएगी। आज रात में यात्रा नागालैंड में रुकेगी।'
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज का अपडेट
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे दिन सुबह 8 बजे शुरू हो गई और वह कुछ देर में बस से कांगपोकपी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कस्टम-मेड वोल्वो बस को हाइड्रोलिक लिफ्ट से सुसज्जित किया गया है ताकि वह रास्ते में आम लोगों को संबोधित कर सकें।
https://twitter.com/ANI/status/1746749846806229255
इसके बाद 11 बजे सेनापति में लोगों को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे करोंग ग्राउंडल में विश्राम किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे करोंग से यात्रा फिर से शुरू होगी।
संबंधित खबर:
साढ़े चार बजे माओ गेट पर यात्रा का विश्राम होगा। इसके बाद नागालैंड के खुजामा ग्राउंड में रात्रि विश्राम किया जाएगा।
110 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।
ये यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर गुजरेगी, जो करीब 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य
मणिपुर से कांग्रेस की यात्रा की शुरुआत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये पिछले कई महीनों से जातीय हिंसा की भेंट चढ़ा हुआ है, जिसमें मई से अब तक 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा चुनावी नहीं बल्कि इसलिए निकाल रही है क्योंकि सरकार ने उसे लोगों के मुद्दे संसद में उठाने का मौका नहीं दिया और इस पहल का उद्देश्य सिद्धांतों को फिर से स्थापित करना है।
ये भी पढ़ें:
MP Weather Update: राहत की खबर, अब नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें