Advertisment

Bihar News: बिहार में विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास पांच, JDU से ज्यादा BJP के पास विभाग

Bihar News: नीतीश कुमार ने गृह विभाग पर हक कायम रखा है। इसके साथ ही वित्त मंत्री की जिम्मेदारी पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी को दी है।

author-image
Kalpana Madhu
Bihar News: बिहार में विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास पांच, JDU से ज्यादा BJP के पास विभाग

हाइलाइट्स

  • विभागों का हुआ बंटवारा
  • दोनों उपमुख्यमंत्रियों को मिले विभाग 
  • बहुमत से पहले मंत्रियों को दिया विभाग
Advertisment

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग पर अपना हक कायम रखा है। इसके साथ ही वित्त मंत्री की जिम्मेदारी पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी को दी है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग दिया गया है।

बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को बहुमत साबित करने में परेशानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार ने आठ मंत्रियों को विभाग बांटते हुए सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग के साथ बाकी मंत्रियों से बचे विभागों को भी अपने पास रखा है।

   दोनों उपमुख्यमंत्रियों को मिले ये विभाग

एनडीए सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हैं और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सभी विभाग सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच बांटे गए हैं। सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्यकर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisment

विजय सिन्हा को कृषि और पथ निर्माण विभाग का जिम्मा दिया गया है। विजय चौधरी के पास शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी होगी।

   मंत्री प्रेम कुमार को मिला 5 मंत्रालय

बीजेपी से मंत्री प्रेम कुमार को पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता विभाग, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन, पर्यटन समेत कुल 5 मंत्रालय मिला।  जेडीयू से मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास समाज कल्याण खाद्य मंत्रालय मिला।

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी विभाग मिला।  निर्देलीय विधायक सुमित सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है।

Advertisment

वहीं, गृह विभाग को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही थी, लेकिन गृह विभाग सीएम नीतीश के पास ही रहेगा।  बता दें कि इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे वाली फाइल राज्यपाल को भेज दी है।  राज्यपाल की मुहर लगने के बाद कैबिनेट सचिवालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

   सूचना और जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी विजय चौधरी को

वहीं इसके अलावा विजय चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन शिक्षा और सूचना और जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही बिजेंद्र यादव को उर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

इसके साथ ही बीजेपी कोटा से मंत्री बने डॉक्टर प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, परवरण और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisment

   सुमित कुमार सिंह को केवल एक मंत्रालय

इसके साथ ही श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही हिंदुस्तान आवाम मोर्चा कोटा से मंत्री बनाए गए संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं एकमात्र निर्दलीय मंत्री सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनिकी शिक्षा का मंत्री बनाया गया है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें