/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/SDM-Order-In-Chhatarpur-Patwari-will-remove-cattle-roaming-on-the-roads-in-mp-news-bansal-news-digital.jpg)
हाइलाइट्स
पटवारियों को मिला नया काम
आवारा पशुओं को गौशाला पहुंचाएंगे पटवारी
बिजावर SDM ने जारी किया आदेश
MP News: अब मध्यप्रदेश में पटवारी सड़क से आवारा पशुओं को हटाते नजर आएंगे। उनके साथ पंचायत सचिव, रोजगार सचिव और कोटवार भी मौजूद रहेंगे। छतरपुर में बिजावर के SDM ने कुछ ऐसा ही आदेश निकाल दिया है। बिजावर SDM के आदेश के बाद पटवारी संघ ने विरोध कर दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस आदेश पर चुटकी ली है।
ये है बिजावर SDM का आदेश
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/GSv5iRuW0AAFjlk-391x559.png)
बिजावर SDM विजय ने शाम 6 से रात 10 बजे तक नेशनल हाइवे पर देवगांव मोड़ और देवगांव टोल नाके के पास से आवारा पशुओं को हटाकर राजनगर पंचायत की गौशाला तक पहुंचाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में 6 कर्मचारियों को ये काम सौंपा है। इसमें एक पटवारी, एक रोजगार सहायक, एक पंचायत सचिव और तीन कोटवार हैं।
आदेश में लिखा है कि पंचायत निरीक्षक जनपद पंचायत राजनगर एवं राजस्व निरीक्षक सर्किल इमदुली तहसील सटई को निर्देशित किया जाता है कि प्रतिदिन स्वयं उपरोक्त कार्य का निरीक्षण करेंगे एवं प्रगति से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपंचायत राजनगर एवं तहसीलदार सटई को अवगत कराएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
आदेश पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ली चुटकी
https://twitter.com/UmangSinghar/status/1813818031719755987
बिजावर SDM के आदेश पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट में लिखा BJP के राज में ये आदेश गजब का है। लगता है BJP सरकार की नजर में पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और कोटवार मुफ्तखोर कर्मचारी हैं। तभी उन्हें रात को 4 घंटे देवगांव टोल नाके पर गाय-भैंस मवेशियों को हटाने के काम में लगाया गया है। मेरा मानना है, ये सरकार की महत्वपूर्ण इकाई है, मेहनतकश लोग है, इनका ऐसे अपमान न किया जाये। प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा को अपने इलाके के ऐसे आदेश की जानकारी है भी या नहीं। धन्य है भाजपा की सरकार। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी प्रदेश के कर्मचारियों के साथ न्याय किया जाये।
ये खबर भी पढ़ें:भोपाल DPI कैंपस में अतिथि शिक्षकों का धरना खत्म, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 5 सितंबर से आंदोलन
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने क्या कहा
मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मानवता के नाते अगर कर रहे काम तो गलत नहीं, अच्छी बात है बुरी बात नहीं है। मैं भी लोगों से कहता हूं कोई भी व्यक्ति हो आम आदमी हो गाय को गौशाला तक पहुंचा दे तो यह राष्ट्र की सेवा है। पटवारी के पास बहुत सारे काम होते हैं ये मैं समझता हूं। वैसे इसमें कोई बुराई नहीं है। संविधान में ऐसा लिखा नहीं है। फिर भी मानवता के आधार पर कोई भी कर सकता है। कलेक्टर भी कर सकते हैं। गाय बैठी है सहयोग करें। मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि वे SDM से बात करेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें