Advertisment

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ से हाथापाई, आरोपी सपना गिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए मामला

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ से हाथापाई, आरोपी सपना गिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए मामला Prithvi Shaw: Scuffle with Prithvi Shaw, accused Sapna Gill arrested by the police, know the matter

author-image
Bansal News
Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ से हाथापाई, आरोपी सपना गिल को  पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए मामला

Prithvi Shaw: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ ब्लॉगर और यूट्यूबर सपना गिल को हाथापाई करना महंगा पड़ा गया है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गिल का मेडिकल भी कराया है। जानकारी के अनुसार, सपना गिल को अब शुक्रवार (17 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

Advertisment

जानिए विवाद की पूरी कहानी

दरअसल, घटना 15 फरवरी की शाम मुंबई के सहारा स्टार होटल का है। अपने दोस्तों के साथ क्रिकेटर पृथ्वी शॉ होटल में डिनर करने पहुंचे थे। डिनर के दौरान अज्ञात लोग पृथ्वी शॉ के पास आए और सेल्फी लेने की मांग करने लगे। पहले पृथ्वी शॉ ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली भी, मगर पूरे ग्रुप के साथ पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं इसलिए उन्हें परेशान नहीं करना चाहते।

जब वो नहीं माने तब पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को कॉल कर शिकायक की। मैनेजर ने उन लोगों को होटल से बाहर जाने को कहा। लेकिन सेल्फी के लिए आए लोग नहीं माने। वे होटल के बाहर ही शॉ का इंतजार करने लगे। जैसे ही शॉ होटल से बाहर निकलते है उन लोगों ने बेसबॉल के डंडे से हमला पर पृथ्वी के कार का शीशे तोड़ दिया। उस दौरान पृथ्वी कार में ही थी। चूंकि वह विवाद नहीं चाहते थे इसलिए उनके दोस्तों ने उन्हें दूसरी कार से भेजा। वहीं उन लोगों ने 50000 हजार रूपए की मांग की भी की नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे।

पृथ्वी से लड़ाई करने पर उतरी सपना गिल

Advertisment

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सपना गिल बेसबॉल डंडे से हमला करने का प्रयास कर रही है। गनीमत रही कि शॉ ने उससे डंडा छीन लिया। वीडियो सामने आने के आद सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने उलटे पृथ्वी शॉ पर ही मारपीट का आरोप लगा दिया है।

selfie Sapna Gill Prithvi Shaw selfie controversy Prithvi shaw mumbai police Mumbai Indian cricketer Prithvi Shaw attack on Prithvi Shaw
Advertisment
चैनल से जुड़ें