Advertisment

Scissor Vastu Tips: गलत दिशा में रखी कैंची रोक सकती है बच्चे की तरक्की, क्या कहता है वास्तु, जानें सही दिशा

Scissor Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में हर चीज रखने की सही दिशा और स्थान निर्धारित किया गया है। वो इसलिए क्योंकि हर वस्तु का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। इन्हीं चीजों में से एक है घर में उपयोग की जाने वाली कैंची।

author-image
Preeti Dwivedi
Scissor Vastu Tips: गलत दिशा में रखी कैंची रोक सकती है बच्चे की तरक्की, क्या कहता है वास्तु, जानें सही दिशा

Scissor Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में हर चीज रखने की सही दिशा और स्थान निर्धारित किया गया है। वो इसलिए क्योंकि हर वस्तु का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। इन्हीं चीजों में से एक है घर में उपयोग की जाने वाली कैंची।

Advertisment

कैंची एक धारदार ​हथियार है। साथ ही इसे बनाने के लिए लोहे का उपयोग होता है। जिसका संबंध केतू से होता है। ऐसे में घर में कहीं भी पड़ी कैंची आपके जीवन में परेशानी का कारण बनती है।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर में यदि कैंची को सही दिशा (Direction of Scissor) में न रखा जाए तो ये आपके जीवन में आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है। तो चलिए जानते हैं घर में कैंची रखने की सही दिशा क्या है। इसे लेकर वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) क्या कहता है। जानतें हैं कैंची से जुड़े वास्तु टिप्स (Kainchi se jude vastu tips) ।

गलत दिशा में कैंची रखने से क्या असर होता है

गल​त​ दिशा में कैंची रखने से घर में वास्तु दोष (Vastu Dosh) , गृह कलेश(Grah Kalesh) , आर्थिक तंगी (Arthik Tangi) तो बढ़ती ही है साथ ही इससे बच्चे के मानसि​क स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

Advertisment

क्या है कैंची रखने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार घर में कैंची रखने की सही दिशा (Kainchi Rakhne ki Sahi Disha) दक्षिण पश्चिम दिशा होती है। कैंची जैसी कई धारदार चीजें हैं जैसे चाकू, छिलनी आदि जिन्हें भी रखने की सही दिशा दक्षि-पश्चिम होती है।

कैंची को लटकाकर रखना चाहिए या नहीं

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार कैंची को कभी भी लटकाकर नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा किसी टूल बाक्स में रखना चाहिए। साथ ही इसे हमेशा ढककर रखना चाहिए। इसकी लटकी नोक को अशुभ माना जाता है।

गलत जगह पर कैंची रखने से क्या होता है

अगर आप भी गलत दिशा में कैंची रखते हैं तो इससे बच्चे की उन्नति रुक जाती है।

Advertisment

पूर्व दिशा में कैंची रखने से मानसिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं। वो इसलिए क्योंकि पूर्व दिशा चंद्रमा की होती है। चंद्रमा मन का प्रतीक होता है। इससे मन में बैचेनी अशांति के साथ-साथ व्यक्ति को तनाव हो जाता है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें