Advertisment

Jyotiraditya Scindia in Bhopal: वैक्सीन पर सवाल को लेकर बोले सिंधिया- कांग्रेस की विचारधारा हमेशा राष्ट्रहित के विपरीत रही

Jyotiraditya Scindia in Bhopal: वैक्सीन पर सवाल खड़े करने पर बोले सिंधिया- कांग्रेस की विचारधारा हमेशा राष्ट्रहित के विपरीत रही, Scindia in Bhopal Jyotiraditya Scindia attacks on Congress Over questions on Corona vaccine talk about MP Mantrimandal Vistar

author-image
Sonu Singh
Jyotiraditya Scindia in Bhopal: वैक्सीन पर सवाल को लेकर बोले सिंधिया- कांग्रेस की विचारधारा हमेशा राष्ट्रहित के विपरीत रही

Image Source: Twitter@Jyotiraditya M. Scindia

Jyotiraditya Scindia in Bhopal: बीजेपी राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य आज भोपाल पहुंचे। जहां उन्होनें स्टेट हैंगर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलता की। इस दौरान सिधिंया ने कांग्रेस द्वारा कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाए जाने को लेकर कहा, कांग्रेस की सोच और विचारधारा हमेशा राष्ट्रहित के विपरीत रही है।

Advertisment

वहीं मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होने की बात पर कहा कि, यह शपथ ग्रहण समारोह एक औपचारिक कार्यक्रम था। जो विधायक शिवराज सरकार में मंत्री बने हैं वो पहले भी मंत्री थे। आज कृष्णा घाडगे मित्र मंडल द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया का पॉलिटेक्निक चौराहे पर भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

बता दें कि, मध्यप्रदेश में 3 जनवरी को शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार हुआ। सांवेर से विधायक तुलसीराम सिलावट और सुरखी से विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में नये मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई थी। ये दोनों विधायक उपचुनाव के पहले भी मंत्री थे, लेकिन बिना विधायक संवैधानिक वाध्यता के चलते दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisment

MP Mantrimandal Vistar: शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च 2020 को अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से उनके मंत्रिमंडल का यह तीसरा विस्तार (Shivraj Cabinet Third Expansion) था।

28 विधानसभा सीटों पर हुए थे उपचुनाव
मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव के परिणाम आने के बाद से ही इस मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही थी। इस उपचुनाव में भाजपा ने 28 में से 19 सीटें जीती थीं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को मात्र 9 सीटें मिली थीं। इससे 230 सदस्यों के सदन में भाजपा की सीटें बढ़कर 126 हो गई, जबकि कांग्रेस विधायकों की संख्या 96 पहुंच गई।

Advertisment
today news Scindia mp news in hindi MP Fights Corona MP CG MP Breaking News Madhya Pradesh Mantrimandal madhya pradesh Jyotiraditya Scindia Jyotiraditya CG Breaking News bhopal news Bhopal breaking news bhopal Bansal News bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें