Advertisment

कांग्रेस पर सिंधिया का पलटवार, बोले- खुद को ज्यादा ज्ञानी समझने वालों का होता है पतन...

कांग्रेस पर सिंधिया का पलटवार, बोले- खुद को ज्यादा ज्ञानी समझने वालों का होता है पतन...Scindia-counterattacked-on-Congress-said-more-knowledgeable-people-fall ...

author-image
Bansal News
कांग्रेस पर सिंधिया का पलटवार, बोले- खुद को ज्यादा ज्ञानी समझने वालों का होता है पतन...

ग्वालियर। भाजपा ने हाल ही में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया था। इसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग फ्लॉप रहा है। इसको लेकर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी विचारधारा ही नकारात्मक रही हो उनसे सकारात्मकर सोच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। ग्वालियर दौरे पर गए सिंधिया ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि टेढी उंगली कभी सीधी नहीं हो सकती। भाजपा में वर्ग रखना एक स्वच्छ परंपरा है। इन वर्गों में अनेक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यहां कार्यकर्ताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है। सिंधिया ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि जो भी अपने आप को ज्यादा ज्ञानी समझने लगता है उसका पतन होना शुरू हो जाता है।

Advertisment

कांग्रेस ने बताया था प्रशिक्षण वर्ग को फ्लॉप
बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग को फ्लॉप बताया था। वहीं सिंधिया ने वर्ग की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्ग में लोगों के बीच समन्वय होता है। मेरे व्यक्तिगत अनुभव में मुझे काफी सीखने को मिला। मैं, जिलाअध्यक्ष के, संगठन के और विधायकों के तीनों वर्गों में शामिल हुआ। इन वर्गों से हमें ऊर्जा मिलती है। एकता बढ़ती है, समर्पण भाव बढ़ता है। सिंधिया ने कहा कि यहां प्रशिक्षण वर्ग में बताया गया कि हमारी पार्टी के मूल सिद्धांत क्या हैं। हमें कैसे लोगों के दिल जीतना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य क्या है। बता दें कि उज्जैन में भाजपा ने अपना प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया था।

Scindia Narendra Saluja Jyotiraditya Scindia congress hamla Congress CG Breaking News Bnsal News bjp rajyasabha sansad scindia bjp prasikshan varg bjp prasikshan Bhopal breaking news bayanbaji Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें