Advertisment

School Reopen in UP : 1 सितंबर से खुलेंगे प्रायमरी स्कूल।

author-image
Preeti Dwivedi
School Reopen in UP : 1 सितंबर से खुलेंगे प्रायमरी स्कूल।

Image credit : Rajesh Mishra

लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद अब स्कूल बच्चों की आवाज से गूंजने को तैयार हैं। जी हां उत्तर प्रदेश में पिछले करीब डेढ़ साल से बंद प्रायमरी स्कूलों को खोलने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दे दिए हैं। राज्य में 1 सितम्बर 2021 से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालय खुलेंगे। इसके दृष्टिगत सभी स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल से सम्बन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेने के लिए कहा गया है। प्रतिदिन स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का कार्य सही तरीके से करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए है।

Advertisment

कक्षा के अनुसार होगा समय
अभी तक के स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से होता था। लेकिन अब कक्षाओं के अनुसार समय का निर्धारण किया जाएगा। जिसमें प्रायमरी स्कूल यानि कक्षा 1 से 5 के लिए अलग, कक्षा 6 से 7 तक के बच्चों के लिए अलग और कक्षा 8 से 12 के लिए अलग समय तय किया गया है। इसे लेकर अभिभावकों को स्कूल प्रशासन की ओर से पहले ही जानकारी दे दी गई है।

स्कूलों का दावा, तैयार हैं हम
स्कूल तो खुलने वाले हैं। कोरोना गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन कराने का दावा भी स्कूल संचालकों द्वारा किया जा रहा है। इनके अनुसार बच्चों के आते ही सबसे पहले स्कूल गेट पर उनका तापमान चेक किया जाएगा। उसके बाद ही एंट्री दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बच्चे को सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा। बगैर मास्क लगाए स्टाफ, बच्चे और शिक्षक किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Advertisment

स्कूल एसोसिएशन की क्या है तैयारी
स्कूल एसोसिएशन की माने तो 1 से 5 तक के बच्चों के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं। इन बच्चों की निगरानी की जरूरत अधिक होती है। अत: इसके लिए स्टाफ़ भी अतिरिक्त लगाया जाएगा। कक्षाएं सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के मध्य संचालित की जाएंगी।

ऐसी होगी बैठने की व्यवस्था
स्कूल प्रबंधकों व प्राचार्यों की माने तो कोरोना संक्रमण को देखते हुए कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बच्चों को बिठाने की व्यवस्था की गई है। मान लीजिए किसी कक्षा में 50 बच्चे हैं। तो उसे दो भागों में बांटा जाएगा। और दोनो सेक्शन के विद्यार्थियों को अलग—अलग कक्षाओं में बिठाया जाएगा। मतलब मान लीजिए क्लास 1 के चार सेक्शन हैं। तो उन्हें 8 सेक्शन में बांट दिया जाएगा। जिससे एक क्लास में 25 बच्चों को ही बैठाया जा सके। इसके अलावा अगर फिर भी बच्चे ज्यादा होते हैं। तो उनके लिए आनलाइन क्लास की व्यवस्था की जा सकती है। संबंधित अधिकारियों ने कोविड गाइडलाइंस का गंभीरता से पालन करते हुए स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के लिए कहा गया है।

Advertisment
स्कूल रीओपेन यूपी सरकारी स्कूल यूपी में स्कूल खुलेंगे UP School News UP Government Schools thermal scanning will happen schools will open in UP Schools reopen school inspection primary schools will open from September 1 primary schools UP Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Mirzapur Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi instructions of BSA Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Fatehpur Director of Education Director General Basic Education children welcome Chief Minister Yogi Adityanath Basic Education Council bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news adhya 5 days a week Schools will open 1 September 2021 Schools will open 1 September 2021
Advertisment
चैनल से जुड़ें