Advertisment

MP School Re-Open: खत्म हुई पाबंदी, पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, जानें क्या बोले शिक्षा मंत्री परमार

MP School Re-Open: खत्म हुई पाबंदी, पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, जानें क्या बोले शिक्षा मंत्री परमार school-re-open-restrictions-ended-schools-will-open-with-full-capacity-know-what-education-minister-parmar-said

author-image
Bansal News
MP School Re-Open: खत्म हुई पाबंदी, पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, जानें क्या बोले शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल। प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई थी। हजारों लोग काल के गाल में समा गए थे। इस दौरान सरकार ने कई प्रतिबंध लागू किए थे। अब कोरोना की संभावित तीसरी लहर टलने के कारण सरकार ने इन नियमों में छूट देने का फैसला लिया है। अब प्रदेश में बिना किसी रोक-टोक के शादी समारोह आयोजित हो सकेंगे। साथ ही स्कूलों के खुलने की बड़ी खबर भी सरकार ने दी है। अब ऑफलाइन क्लासेस पूरी क्षमता के साथ लगाने की अनुमति मिल गई है। छात्र 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ स्कूलों में जाकर कक्षाएं ले सकेंगे। इसको लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बंसल न्यूज से बात करते हुए यह जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि अब स्कूल पूरी क्षमता के साथ ऑफलाइन खोले जाएंगे। साथ ही सभी कक्षाओं के छात्र स्कूल में जाकर क्लासेस अटेंड कर सकेंगे।

Advertisment

50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल रहे हैं स्कूल
जैसा कि आपको पता है कि वर्तमान में कक्षा 1 से 12 तक की सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोली जा रही हैं। ऑनलाइन के साथ—साथ आफलाइन ​कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं वे ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि इससे छात्रों की पढ़ाई बहुत हद तक प्रभावित कर रही है। कोरोना के प्रकरण कम होने के चलते पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोले जाने पर विचार किया जा रहा है। राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग इंदर सिंह परमार द्वारा मीडियों को दी जानकारी के अनुसार दीपावली के बाद कोरोना के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आफलाइन क्लासेस को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

school online classes Pradesh Breaking Hindi online classes vs offline classes online classes on zoom online classes india online classes impact online classes comedy online classes be like online classes band Online classes online class MP Samachar in Hindi MP online classes MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Minister of State School Education Department Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Inder Singh Parmar Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP class12 board exam online classes best online classes bansal news today bansal mp news today bansal mp news band hogi online classes
Advertisment
चैनल से जुड़ें