Advertisment

MP School Holiday List 2021 : प्रायमरी स्कूल की छुट्टियां कल से, दीपावली पर भी मिलेगा 5 दिन का अवकाश

School Holiday List 2021 : प्रायमरी स्कूल की छुट्टियां कल से, दीपावली पर भी मिलेगा 5 दिन का अवकाश school-holiday-list-2021-primary-school-holidays-from-tomorrow-diwali-will-also-get-5-days-off

author-image
Preeti Dwivedi
MP School Holiday List 2021 : प्रायमरी स्कूल की छुट्टियां कल से, दीपावली पर भी मिलेगा 5 दिन का अवकाश

भोपाल। 15 अक्टूबर को दशहरा हैं जिसके लिए MP School Holiday List 2021 कल यानि 13 अक्टूबर से प्रायमरी सेक्शन की छुट्टियां प्रारंभ हो जाएंगी। वैसे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों की छुट्टियां14 अक्टूबर से घोषित की गई हैं। स्कूलों द्वारा एक—दो दिन आगे—पीछे घोषित किए गए हैं। कुछ स्कूलों में कल यानि 13 अक्टूबर से छुट्टी संबंधी जानकारी अ​भिभावकों को दे दी गई है।

Advertisment

वैसे शासन द्वारा स्कूलों के अवकाश MP School Holiday List 2021 की लिस्ट पहले ही घोषित कर दी गई थी। जिसके अनुसार दशहरे पर 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। पर कुछ स्कूलों में अष्टमी के दिन से छुट्टियां दे दी गई हैं। तो वही सरकारी आदेश में दीपावली पर 5 दी छुट्टी दी गई है।

आप को बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के लिए दशहरा दीपावली, शीतकालीन, ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथियों की घोषणा की है, जारी आदेश में दशहरा पर 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक वहीं दीपावली पर 2 नवंबर से 06 नवंबर तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही शीतकालीन अवकाश की तिथियां भी जारी कर दी गई थीं। जो 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई 2022 से 16 जून 2022 तक घोषित किया है।

topnews top news see list of holidays School Holiday List 2021 School Education Department News MP SCHOOL NEWS MP School Holiday news MP School Holiday List 2021 MP School Holiday bhopal MP School Holiday hindi samchar hindi news declared holiday 13 oct se chutti "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें