Advertisment

SBI Recruitment 2023 : एसबीआई में बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

author-image
Bansal News
SBI Recruitment 2023 : एसबीआई में बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बंपर वैकेंसी निकली हैं। जिसके लिए sbi.co.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1438 पदों पर एसबीआई में अनुबंध के आधार पर एसबीआई और ई-एबी के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। इन पदों पर आवेदन की करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 रखी गई है। इच्छुक उम्मीवार एसबीआई कि लिंक sbi.co.in पर या https://www.sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाकर नोटिफिकेशन के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। वहीं इस लिंक से ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं।

Advertisment

दरअसल, भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए बैंक जल्दी ही अनुबंध के आधार पर कलेक्शन फैसिलिटेटर्स पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करेगा। ऑनलाइन आवेदन एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों और एसबीआई के पूर्ववर्ती सहयोगी बैंकों (ई-एबी) के अनुबंध के आधार पर संग्रह सुविधा के पद के लिए हैं। ऑनलाइन माध्यम से बैंक में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सीपीसी/क्षेत्रीय कार्यालय/एओ (प्रशासनिक कार्यालय)/एटीसी (संपत्ति ट्रैकिंग केंद्र) या संबंधित एलएचओ द्वारा तय किए गए किसी अन्य कार्यालय स्थान/प्रतिष्ठानों पर तैनात किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुल रिक्तियां

सामान्य: 680

ईडब्ल्यूएस: 125

ओबीसी: 314

एससी: 198

एसटी: 121

कुल: 1438

वेतन के साथ अन्य संबंदित जानकारी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। जानकारी लेने के बाद ही ऑनलाइन अप्लाई करें।

post office recruitment 2022 railway recruitment 2022 Bank Recruitment 2022 fci recruitment 2022 lic recruitment 2022 recruitment 2022 sbi recruitment 2022 bank exam 2023 bank exam 2023 notification bank exam calendar 2023 bank exam preparation 2023 bank exams 2023 bank recruitment 2023 lic assistant recruitment 2022 rbi assistant 2023 sbi bank recruitment 2022 sbi bank recruitment 2023 sbi bank recruitment 2023 apply online sbi recruitment 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें