Advertisment

SBI Offer : एसबीआई अपने ग्राहकों को दे रहा है 2 लाख रुपए तक का फायदा, जानें कैसे

SBI Offer : एसबीआई अपने ग्राहकों को दे रहा है 2 लाख रुपए तक का फायदा, जानें कैसेSBI Offer: SBI is giving benefits of up to Rs 2 lakh to its customers, know how

author-image
Bansal News
SBI Offer : एसबीआई अपने ग्राहकों को दे रहा है 2 लाख रुपए तक का फायदा, जानें कैसे

नई दिल्ली। अगर आप भी देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 2 लाख रुपए का फायदा दे रहा है वह भी बिल्कुल मुफ्त। दरअसल एसबीआई अपने ग्राहकों को 2 लाख का इंश्योरेंस दे रहा है। हालांकि यह इंश्योरेंस की सुविधा उन लोगों को मिलेगी जिनका खाता जनधन अकाउंट में हो। एसबीआई (SBI) की इस स्कीम के जरिए जनधन अकाउंट खाताधारकों को मुफ्त में 2 लाख तक का इंश्योरेंस मिल सकता है। यानी कि जिन लोगों का बैंक में जन धन अकाउंट खाता है वह मुफ्त में इस इंश्योरेंस का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि एसबीआई (SBI) उन ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का मुफ्त आकस्मिक बीमा कवर दे रहा है जिनके पास रुपे (RuPay) का डेबिट कार्ड है। तो आइए जानते हैं ग्राहक इस सेवा का किस तरह से लाभ उठा सकते हैं।

Advertisment

क्या है जनधन योजना
पीएम मोदी ने साल 2014 में जनधन योजना को शुरू किया था। यह योजना मुख्य रुप से उन लोगो के लिए बनाई गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। वहीं इस योजना से आर्थिक रुप से मजू व्यक्ति को फाइनेंशियल सर्विस, बैंकिंग,बीमा और परेंश समेत अन्य बैंकिंग की जुड़ी सारी सेवाएं मिलती है। वहीं देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को इस योजना के तहत अकांउट होने पर कई सारे फायदे देता है।

इस तरह मिलेगा योजना का लाभ
एसबीआई ग्राहक इस योजना का लाभ क्लेम करके ले सकते हैं। इस योजना के तहत भारत के बाहर हुई दुर्घटना को भी कवर किया जाएगा। इस योजना के अनुसार भारतीय रुपये में क्लेम का भुगतान भी किया जा सकता है। वहीं इस योजना का लाभ उन्हीं ग्राहकों को दिया जाएगा जिसके पास रुपे (RuPay) का डेबिट कार्ड है या फिर उनका अकाउंट जन धन योजना खाते (Jandhan Account) में हो। बता दें कि अगर ग्राहक अपने अकाउंट को जन धन योजना खाते में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं एसबीआई अपने ग्राहकों को यह सुविधा भी देता है। जिसकी मदद से ग्राहक अपने बेसिक सेविंग अकाउंट को जन धन योजना खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

इन लोगों को मिलेगा लाभ
एसबीआई(SBI) की इस नई स्कीम के तहत जिन लोगों ने 28 अगस्त 2018 तक जन धन अकाउंट खुलवाया था उन्हें 1 लाख बीमा राशि का लाभ मिल सकेगा। वहीं जिसके अकाउंट 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गए थे। उन्हें रुपे (RuPay) डेबिट कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर बेनिफिट मिल सकेगा। बता दें कि एसबीआई की यह शानदार सेवा 2014 में शुरू हुई थी।

Advertisment

ऐसे खुलेगा अकाउंट
अगर आप भी अपना जनधन खाता खुलवाना चाहते हैं तो बैंक जाकर आसानी से खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल एक फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में आपको बैंक द्वारा पूछी गई सभई जानकारी को भरना होगा। वहीं इस अकाउंट को खोलने के लिए आपको बैंक में कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप अपनी निकट एसबीआई ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं।

Tech News Hindi State Bank of India Customers state bank of india sbi yojna SBI Warning on Online banking SBI Online customers sbi news sbi netbanking sbi india SBI Fraud Alert SBI FD sbi customers sbi costumer sbi breaking sbi bhopal sbi benifits sbi bank sbi account sbi SABI Breakin Pradesh Breaking Hindi Pan Card link Pan Bank account link Online Scam online fraud news in hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Jandhan Account Jandhan jan dhan accounts HindustanTech News In Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP earn money Big alert beaware Hindi News bank news Bank Account link to pan Card 2 lakh rupees benefit
Advertisment
चैनल से जुड़ें