Advertisment

SBI FD Rates Hike : एसबीआई का बड़ा फैसला ! एफडी पर ब्याज दरों में बैंक ने इतनी की बढ़ोत्तरी, आज से लागू रेट

author-image
Bansal News
SBI FD Rates Hike : एसबीआई का बड़ा फैसला ! एफडी पर ब्याज दरों में बैंक ने इतनी की बढ़ोत्तरी, आज से लागू रेट

SBI Hikes FD Rates: अपनी कमाई का कुछ हिस्सा हर कोई सुरक्षित रखता ही है इसे लेकर ही देश का बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने निवेशकों के लिए खुशखबरी दी है जिसके साथ देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई ने अलग अलग मियाद वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरें में बढ़ोतरी का एलान किया है। जिसके बाद अब 15 बेसिस प्वाइंट से लेकर 65 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी आज से हुई है।

Advertisment

जाने एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज

आपको बताते चले कि, निवेशकों के लिए एसबीआई ने 2 करोड़ रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी है. अब 211 दिनों से लेकर 1 साल के अवधि वाले एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा जो पहले 5.50 फीसदी मिला करता था. वहीं एक साल से लेकर दो साल से कम अवधि वाले एफडी पर 65 बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानि 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा जो पहले 6.10 फीसदी मिला करता था. 2 से 3 साल के कम अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा जो पहले 6.25 फीसदी मिला करता था. हालांकि 3 से 5 साल और 5 से 10 साल के मियाद वाले एफडी पर केवल 15 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरें बढ़ाई गई है. दोनों ही अवधि वाले एफडी पर पहले 6.10 फीसदी ब्याज मिला करता था जो अब 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा. यानि केवल 15 बेसिस प्वाइंट ज्यादा है।

8 दिसंबर को रेपो रेट में किया था इजाफा

आपको बताते चलें कि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में 5 दिन पहले 8 दिसंबर 2022 को लगातार पांचवीं बार फिक्स्ड डिपॉजिट के रेट्स में बढ़ोतरी करने का फैसला किया. उसके बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि सरकारी से लेकर निजी बैंक एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेंगे. आरबीआई ने केवल 35 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट बढ़ाया है लेकिन एसबीआई ने 65 बेसिस प्वाइंट एफडी रेट्स में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट एसबीआई एफडी रेट एफडी रेट state bank of india SBI Hikes FD Rates SBI fixed deposit interest rates sbi fd interest rates fixed deposit interest rates Fixed deposit FD Rate Hike
Advertisment
चैनल से जुड़ें