Advertisment

SBI Clerk 2022 : क्लर्क के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 27 सितंबर आखिरी मौका , यहां रही पूरी डिटेल

SBI Clerk 2022 : क्लर्क के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 27 सितंबर आखिरी मौका , यहां रही पूरी डिटेल sbi-clerk-2022-application-process-for-clerk-starts-from-today-here-are-the-complete-details-pds

author-image
Preeti Dwivedi
SBI Clerk 2022 : क्लर्क के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 27 सितंबर आखिरी मौका , यहां रही पूरी डिटेल

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सपना SBI Clerk 2022 देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी एसबीआई sbi में क्लर्क बनना चाहते हैं तो आपको बता दें इसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए बैंक की बेवसाइट ओपन कर दी गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एसबीआई क्लर्क (SBI Clerk 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है. आपको बता दें बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। एसबीआई ने 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन निकाले हैं।जिसके लिए आवेदन करने का माध्यम ऑनलाइन होगा।

Advertisment

बैंक की बेवसाइट पर जारी नॉटिफिकेशन के अनुसार एसबीआई क्लर्क के 5486 पदों पर भर्तियां करी जाएंगी।

अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर पूरी नॉटिफिकेशन के साथ जानकारी ले लें।

महत्वपूर्ण तिथियां SBI Clerk 2022 importent dates 

एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन 2022, 6 सितंबर 2022 को

एसबीआई क्लर्क 2022 आवेदन प्रक्रिया शुरूः 7 सितंबर 2022 से

एसबीआई क्लर्क 2022 आवेदन की अंतिम तारीखः 27 सितंबर 2022 तक

आवेदन शुल्क

एसबीआई क्लर्क 2022 में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा।

Advertisment

कैसे भरें आवेदन 2022 SBI Clerk 2022 : application form 

1 - सबसे पहले आप एसबीआई क्लर्क SBI CLERK की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2 - इसके बाद होमपेज पर जाकर करियर पेज पर SBI Clerk 2022 : एसबीआई क्लर्क 2022 अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

3 - इसके बाद यहां दिख रहे नए पंजीकरण पर क्लिक करें। ऑनलाइन एसबीआई क्लर्क 2022 पंजीकरण प्रक्रिया कंप्लीट करें।

3 - इसके बाद एसबीआई क्लर्क आवेदन फॉर्म 2022 भरने के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करें।

Advertisment

4 - फिर, नीचे दिए अनुसार फोटोग्राफ और हस्ताक्षर यानि साइन को अपलोड कर दें।

5 - अब एसबीआई SBI क्लर्क 2022 आवेदन फॉर्म को चेक करने के बाद शुल्क का भुगतान करें।

6 - सबसे आखिरी में उम्मीदवार शुल्क जमा करने की रसीद और जमा हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

Advertisment

sbi.co.in sbi recruitment sbi clerk previous year cut off sbi recruitment 2022 sbi po notification 2022 sbi notification 2022 Sbi me naukri sbi ja notification 2022 sbi clerk syllabus sbi clerk salary sbi clerk recruitment 2022 sbi clerk notification 2022 sbi clerk notification sbi clerk exam date 2022 sbi clerk cutoff sbi clerk cut off 2021 sbi clerk cut off sbi clerk 2022 notification sbi clerk 2022 exam date SBI Clerk 2022 sbi clerk 2021 cut off sbi careers sbi clerk Sarkari Naukri 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें