Advertisment

Sbi Alert: एसबीआई का सबसे बड़ा अलर्ट, बंद हो सकती है अपकी भी बैंक सेवा! ये है वजह

Sbi Alert: एसबीआई का सबसे बड़ा अलर्ट, बंद हो सकती है अपकी भी बैंक सेवा! ये है वजहSBI Alert: SBI's biggest alert, your bank service may be closed! this is the reason

author-image
Bansal News
Sbi Alert: एसबीआई का सबसे बड़ा अलर्ट, बंद हो सकती है अपकी भी बैंक सेवा! ये है वजह

नई दिल्ली। अगर आप भी देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है, दरअसल एसबीआई (SBI) ने सभी अकाउंट होल्डर्स को अलर्ट करते हुए एक मैसेज जारी किया है। जिसमें बैंक ने ग्राहकों को 31 मार्च 2022 से पहले पैन कार्ड (Pan) को आधार ( Adhar) से लिंक करने को कहा है। बैंक ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। बैंक ने कहा कि अगर ग्राहक 31 मार्च 2022 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो उन्हें बैंक सेवाओं में दिक्कतें आ सकती है। साथ ही उनकी सेवाएं ठप भी हो सकती है। आइए जानते हैं बैंक ने क्या कहा

Advertisment

बैंक ने दी चेतावनी
बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहोकों को अलर्ट करते हुए एक ट्वीट जारी किया है,जिसमें बैंक ने लिखा कि हम ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचने और निर्बाध बैंकिंग सेवा का आनंद लेने के लिए अपने पैन कार्ड (Pan) को आधार (Adhar) से लिंक करने की सलह देते हैं। बैंक ने कहा कि ग्राहक समय रहते अपने पैन कार्ड (Pan) को आधार (Adhar) से जोड़ लें जिससे उन्हें बैंकिंग सेवाओं में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।

31 मार्च आखिरी मौका
बता दें कि पैन को आधार कार्ड से लिंक करवाने का आखिरी मौका 31 मार्च 2022 है। इस संबंध में एसबीआई(SBI) ने अपने ग्राहकों को ट्वीट कर अलर्ट किया है। बैंक ने कहा कि ग्राहक किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए जल्द ही अपने पैन कार्ड(PAN) को आधार(ADHAR) से लिंक कर सकते हैं। बैंक ने कहा कि अगर ग्राहक पैन को समय पर आधार से लिंक नहीं करते हैं तो उनका पैन किसी काम का नहीं रहेगा और वह स्पेसिफाइड ट्रांजैक्शन में भी पैन का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। वहीं बैंक ने ग्राहकों को चेताते हुए कहा कि पैन को आधार से लिंक करवाने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है, ग्राहक किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए जल्द पैन को आधार से लिंक करवा लें।

Advertisment

इस तरह करें लिंक
– सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशल साइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं. वहां से Link Aadhaar पर क्लिक करें।
– फिर Click here पर क्लिक करें. नीचे दिए बॉक्स में पैन, आधार नंबर, अपना नाम और दिया हुआ कैप्चा टाइप करें।
– सभी बॉक्स को भरने के बाद Link Aadhar पर क्लिक कर दें।

SMS के जरिए भी करवा सकते हैं लिंक
पैन कार्ड को आधार कार्ड से आप SMS भेजकर भी लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से UIDPAN 12-digit Aadhaar 10-digit PAN को टाइप करना होगा। वहीं इस SMS को आपको 567678 या 561561 पर भेजना होगा।

आधार से लिंक नहीं कराने पर Invalid हो जाएगा पैन कार्ड
पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराना जरुरी है क्योंकि अगर आपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करवाया तो ये इनवैलिड हो जाएगा। पैन कार्ड रद्द होने पर कई तरह की दिक्कतें हो सकती है और अगर आपको पैन कार्ड इनवैलिड हो गया तो आप पेन कार्ड से संबंधित काम नहीं करवा पाएंगे।

Advertisment

state bank of india sbi update sbi latest news sbi india sbi banking sbi alert sbi Pradesh Breaking Hindi link Pradesh Breaking Hindi panadharlinklastdate pan-aadhar card link Pan-Aadhaar link Pan-Aadhaar pan card pan and aadhar pan adhar link MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Link Aadhar lastdate last it department Invalid income tax department Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Hindi Business News Updates Date business latest updates business latest news banking news "Aadhar card banking news banking india bank ADHARPAN LINK ADHARLINK ADHARCARD aadhar pan link online Aadhar card Aadhaar PAN update Aadhaar PAN Linking
Advertisment
चैनल से जुड़ें