Advertisment

Monsoon: बारिश के मौसम में इन उपायों से खतरनाक बीमारियों को कहें टाटा

author-image
Bansal News
Monsoon: बारिश के मौसम में इन उपायों से खतरनाक बीमारियों को कहें टाटा

भोपाल। मॉनसून का मौसम किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन यह मौसम जितना खुशनुमा लगता है, उतना ही इस मौसम में बीमारीयों का खतरा बढ़ जाता है। मरेरिया, डेंगू कई तरह की बीमारियां भी इसी मौसम में बढ़ती है। बरसात के मौसम में खुद का ध्यान रखना हमारे लिए चुनौतियों से कम नहीं है। मॉनसून के मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है, जिससे बीमारियां बढ़ने का खतरा भी अधिक रहता है। मॉनसून के मौसम में हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना, तो आइए जनता है कि इस मौसम में किस तरह से हम अपना और अपने परिवार का ध्यान रख सकते हैं।

Advertisment

खाने का रखें विशेष ध्यान

मॉनसून के सबसे ज्यादा जरूरी है खाने पर विशेष ध्यान देना। इस मौसम में जितना हो सके घर के बने खाने का सेवन करें और स्ट्रीट फूड से खुद को बचाएं। मॉनसून के सौसम में माइक्रोऑरगेनिज्‍म पनपने का खतरा ज्यादा रहता जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हनिकारक है। इसलिए कोशिश करें की इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा हाइजीन फूड का ही सेवन करें। इसके साथ ही विटामिन सी का भी इनटेक बढाएं। बारिश के मौसम में वयरस और बैक्‍टीरिया एक्टिव होने का खतरा ज्यादा रहता है जिसकी वजह से कई बीमारियां उत्पन्न होती है। इसलिए इस मौसम में विटामिन सी का पर्याप्त सेवन करने से हम खुद को बीमारियों से सुक्षित रख सकते हैं।

मच्‍छरों से करें खुद का बचाव
बरसात के मौसम में गंदगी बढ़ जाती है, जिससे मच्‍छरों के पनपने का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसलिए इस मौसम जितना हो सकें मच्‍छरों को पनपने न दें। साथ ही सफाई का भी विशेष तरह से ध्यान रखें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी आदि चीज़ों का प्रयोग करें।

त्वचा का रखें विशेष ध्यान

मॉनसून के मौसम में त्वचा से संबंधित बीमारियां भी बढ़ जाती हैं, जैसे स्किन एलर्जी, कील मुंहासे आदि बढ़ जाते
हैं। इसलिए जितना हो सकें बारिश में भीगने से बचे यदि बारिश में भीग भी जाएं तो घर आकर साफ पानी से तुरंत
नाहाएं और मॉस्चुराइजर का प्रयोग करें।

Advertisment

rain monsoon Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार rainyseason seasonaldiseases
Advertisment
चैनल से जुड़ें