Advertisment

Sawan Somwar Ujjain: अर्धनारीश्वर स्वरूप में बाबा महाकाल के दर्शन, तस्वीरों में देखें आज की सवारी

Sawan Somwar Ujjain: आज सावन माह का दूसरे सोमवार को महाकाल की दूसरी सवारी निकली. सवारी में हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा.

author-image
Rohit Sahu
Sawan Somwar Ujjain: अर्धनारीश्वर स्वरूप में बाबा महाकाल के दर्शन, तस्वीरों में देखें आज की सवारी

Sawan Somwar Ujjain: आज सावन माह का दूसरे सोमवार को महाकाल की दूसरी सवारी निकली. सवारी में हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा. सवारी निकलने से पहले महाकाल मंदिर में भी काफी भक्त पहुंचे. आज दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल को अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजाया गया था. इसके साथ ही बाबा महाकाल की सवारी चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में निकाली गई. उज्जैन में शाम 4 बजे भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकली, शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सवारी वापस महाकाल मंदिर पहुंची.

Advertisment

publive-image

आदिवासियों की टोली का नृत्य

https://twitter.com/minculturemp/status/1817912242601332886

महाकाल की सवारी के साथ आदिवासियों की टोली नृत्य करते हुए चली. टोली ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी.

हाथी पर विराजमान होकर निकले बाबा

publive-image

बाबा महाकाल को चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में सजाया गया था. बाबा हाथी पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकले.

पुलिस बैंड ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1817880921737220106

जैसे ही बाबा की सवारी महाकाल मंदिर से निकली उसी समय पुलिस बैंड ने बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

Advertisment

ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

publive-image

रविवार से देर रात 1 बजे से ही भक्त महाकाल के दर्शन के लिए कतार लगाना शुरू कर चुके थे. रात 2.30 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खोले गए. इस दौरान भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से बाबा महाकाल का अर्धनारीश्वर स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया.

Advertisment
चैनल से जुड़ें