Advertisment

महाकाल की नगरी में बना डमरू का वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ 1500 लोगों ने 10 मिनट तक बजाए डमरू; यहां देखें वीडियो

Sawan Somwar 2024: सावन का तीसरा सोमवार आज: शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, उज्जैन में बनेगा विश्व डमरू रिकॉर्ड; शाम को निकलेगी सवारी

author-image
Preetam Manjhi
महाकाल की नगरी में बना डमरू का वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ 1500 लोगों ने 10 मिनट तक बजाए डमरू; यहां देखें वीडियो

हाइलाइट्स

  • सावन महीने का तीसरा सोमवार आज
  • शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
  • उज्जैन में बनेगा विश्व डमरू रिकॉर्ड
Advertisment

Sawan Somwar 2024: आज सावन के तीसरे सोमवार पर पूरे प्रदेश में शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

शक्ति पथ पर एक साथ 1500 लोगों ने 10 मिनट तक डमरू बजाया। उज्जैन का नाम सबसे ज्यादा लोगों के डमरू बजाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

तस्वीरों में देखिए डमरू उत्सव...

Sawan-Somwar-2024

डमरू का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने के बाद झूम उठे श्रद्धालु

Sawan-Somwar-2024

1500 लोगों ने

Sawan-Somwar-2024

डमरू के वर्ल्ड रिकॉर्ड का ड्रोन फोटो

Sawan-Somwar-2024

उज्जैन में बना डमरू बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sawan-Somwar-2024

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सौंपा सर्टिफिकेट

Sawan-Somwar-2024

गिनीज बुक से आए ऋषिनाथ ने सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक सतीश मालवीय के साथ संतों को इसका सर्टिफिकेट सौंपा।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1820397690246578355

बाबा महाकाल को भेंट किया शर्टिफिकेट

Sawan-Somwar-2024

लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सावन माह के तीसरे सोमवार पर महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह से ही दर्शन करने का सिलसिला शुरु हो गया था।

Sawan-Somwar-2024

शाम 4 बजे निकलेगी सवारी

आपको बता दें कि आज बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया है। शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण करेंगे। सवारी में महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में विराजमान होंगे।

उज्जैन में बना विश्व डमरू रिकॉर्ड

आज उज्जैन में विश्व डमरू रिकॉर्ड बना। सवारी से पहले शक्ति पथ पर एक साथ 1500 डमरू वादकों ने 10 मिनट तक डमरू बजाया। गिनीज बुक से आए ऋषिनाथ ने सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक सतीश मालवीय के साथ संतों को इसका सर्टिफिकेट सौंपा।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1820394516605505950

बाबा महाकाल की भस्म आरती के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे मंदिर के पट खोल दिए गए हैं। आज बाबा महाकाल का भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया है।

Sawan-Somwar-2024

भस्म आरती में करीब 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज मंदिर में बाबा के दर्शन का सिलसिला रात 10.30 बजे तक चलेगा। दर्शन के लिए आज 3 लाख भक्तों के आने की संभावना है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1820306987642470499

डमरू वादन का लाइव टेलिकास्ट 5 LED पर हुआ

महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर डमरू वादन का लाइव टेलिकास्ट 5 LED पर हुआ। इसके साथ ही सवारी वाले ट्रक पर भी 4 LED लगाई गईं।

Advertisment

नगर भ्रमण करने निकलेंगे महाकाल

आज बाबा महाकाल की सवारी निकलने से पहले सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद भगवान रजत पालकी में विराजित होगें और पूरे नगर का भ्रमण करेगें।

मंदिर के मुख्य द्वार पर शस्त्रों के साथ पुलिस जवान सलामी देंगे। निमाड़ अंचल का पारंपरिक लोकनृत्य काठी नृत्य दल पालकी के आगे भजन मंडलियों के साथ प्रस्तुति देते हुए चलेगा। सवारी में भक्तों को रथ पर शिव तांडव रूप के भी दर्शन होंगे।

Sawan-Somwar-2024

इस रूट से निकलेगी सवारी

सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहे से शुरू होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी से गुजरते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन किया जाएगा।

इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक (खाती का मंदिर), सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती वापस महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें: सागर हादसे के बाद कलेक्टर, SP, SDM को हटाया: संदीप जी. आर बने सागर नए कलेक्टर, इन अधिकारियों को भी किया निलंबित

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें