Advertisment

Sawan Somwar 2023: श्रद्धालुओं ने पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में पंचमुखी बुढ़ामहादेव का किया जलाभिषेक

author-image
Bansal News
Sawan Somwar 2023: श्रद्धालुओं ने पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में पंचमुखी बुढ़ामहादेव का किया जलाभिषेक

कवर्धा से संतोष भारद्वाज की रिपोर्ट। Sawan Somwar 2023: सावन महीना शुरू होती ही भक्त भगगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूब गए हैं। सावन के पहले सोमवार को भक्त पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव तक 18 किलोमीटर तक पदयात्रा कर श्रद्धालुओं ने भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक कया।

Advertisment

श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए

पदयात्रा के दौरान जिला प्रशासन व हजारों की संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार सिंह,IAS पी दयानंद, सिद्धार्थ कोमल परदेशी, जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित कई IPS अफसर पदयात्रा में शामिल हुए हैं।

परंपरा सदियों से चली आ रही

कवर्धा के ऐतिहासिक, पुरात्तव, धार्मिक, जनआस्था का प्रतीक भोरमदेव मंदिर में कंवरियों व श्रद्धालुओं द्वारा पदयात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कवर्धा जिले में प्रति वर्ष की तरह इस साल भी श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पदयात्रा की।

विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कवर्धा के प्रचीन बूढा महादेव मंदिर मे सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद जिले के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पदयात्रा कर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया। पदयात्रा सुबह 7 बजे से शुरू हुई, जिसमें जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए।

Advertisment

बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे

बता दें कि पदयात्रा कवर्धा के बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव तक अनवरत जारी है। भोरमदेव मंदिर में आज सुबह से भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस बार मंदिर प्रबंधन के द्वारा सोमवार को VIP पूजा पर रोक लगा दी गई है, ताकि दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- 

Vicky Kaushal and Tripti Dimri: फरवरी 2024 में रिलीज होगी अनाम फिल्म, जानिए इसके बारे में

Archery: पार्थ सालुंखे ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, कुल इतने मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रही टीम इंडिया

Advertisment

Ego Ruin Relationships: कहीं खराब ना कर दें ईगो आपकी रिलेशनशिप, कैसे पहचानें इसे रिश्ते में

Delhi News: उच्चतम न्यायालय ने जैन की अंतरिम जमानत इस दिन तक बढ़ाई, पढ़ें विस्तार से

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया एंड रिसर्च विभाग में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता

Advertisment

sawan somwar 2023, sawan somwar, jalabhishek, shiva, panchmukhi budhamahadev, bhoramdev temple, kawardha, chhattisgarh, monday,

shiva sawan somwar 2023 sawan somwar panchmukhi budhamahadev Monday. Kawardha jalabhishek Chhattisgarh bhoramdev temple
Advertisment
चैनल से जुड़ें