Advertisment

Sawan Somwar 2022: भूलकर भी ना करें ऐसे काम, भगवान शिवजी हो जाएंगे नाराज, जानें क्या-क्या है वर्जित

कुछ काम ऐसे भी होते है जिन्हें करना वर्जित माना जाता है। जिन्हें करने से भगवान शिव रूष्ट हो सकते है। आइए जानते है कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए।

author-image
Bansal News
Sawan Somwar 2022: भूलकर भी ना करें ऐसे काम, भगवान शिवजी हो जाएंगे नाराज, जानें क्या-क्या है वर्जित

Sawan Somwar 2022: जुलाई के महीने में जहां पर पावन सावन का महीना चल रहा है वहीं पर सभी भगवान शिव की पूजा-अर्चना में रमे हुए है। माना जाता है कि, इस महीने के सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना सच्चे मन और श्रद्धा से करने पर मनोकामना पूर्ण होती है तो वहीं पर भगवान शिव खुश होते है। पूजा के अलावा कुछ काम ऐसे भी होते है जिन्हें करना वर्जित माना जाता है। जिन्हें करने से भगवान शिव रूष्ट हो सकते है। आइए जानते है कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए।

Advertisment

यह काम करना है वर्जित

माना जाता है कि, कुछ कामों को इस महीने में नहीं करना चाहिए, जानें-

  • सावन के महीने में बाल काटना व दाढ़ी बनाना वर्जित माना जाता है, अगर आप सावन का व्रत रख रहे हैं, तो बाल काटने व दाढ़ी बनाने से बचें।
  • नाखून काटना व शरीर पर तेल मालिश भी करना सही नहीं माना जाता है, ऐसा करने से ग्रह दोष लगता है।
  • सावन के महीने में प्याज, लहसुन और मांस का सेवन न करें।
  • सावन महीना तप और साधना का महीना है इसलिए जीवन में विलासिता वाली चीजों से दूर रहें।
  • मन में किसी प्रकार के नकारात्मक विचार ना लाए, बस भगवान की भक्ति में मन लगाएं।

इन कार्यों को करें शामिल

  • इस महीने में अपने माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करें।
  • इस महीने में भोलेनाथ को जल और बेलपत्र चढ़ाएं फलदायी होगा।
  • सावन के महीने पूजा करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना रखें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें