Advertisment

Sawan 2025: आज से शुरू हो रहा है सावन, पहला और आखिरी सोमवार कब पड़ेगा, जानें सब कुछ

Sawan 2025: सावन 2025 की शुरुआत 11 जुलाई शुक्रवार से हो रही है और यह 9 अगस्त तक चलेगा। जानें इस पवित्र महीने में सावन सोमवार व्रत की तिथि, आखिरी सावन सोमवार कब है और भगवान शिव की पूजा का महत्व।

author-image
anjali pandey
Sawan 2025: आज से शुरू हो रहा है सावन, पहला और आखिरी सोमवार कब पड़ेगा, जानें सब कुछ

Sawan 2025: सावन (Sawan 2025 Hindi News) का पावन महीना आज से शुरू हो रहा है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। यह महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। पूरे सावन मास में भक्तजन शिवजी की विशेष रूप से आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, तब सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत शुभ और पुण्यदायक माना गया है। ऐसा विश्वास है कि इस महीने में शिवजी थोड़े प्रयास से ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस बार के सावन में क्या खास है, 2025 में सोमवार व्रत कब से शुरू करना चाहिए, आखिरी सावन सोमवार कब पड़ेगा च​लिए जानते हैं।

Advertisment

सावन 2025 कब से है (Sawan Kab se Hai) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन महीने की शुरुआत आज  यानी 11 जुलाई शुक्रवार से हो रही है। इस बार का सावन खास रहने वाला है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, वैघृति योग के साथ बालव करण रहेगा।

लास्ट सोमवार कब है (Sawan Last Somvar Kab Hai) 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार सावन 2025 में चार सावन आएंगे। वैसे जब सावन में पांच सोमवार आते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार पंच सिऋ, पांच मुख होते हैं इसलिए जिस वर्ष सावन में 5 सोमवार पड़ते हैं उसे बेहद खास माना जाता है। इस सावन में लास्ट सोमवार 4 अगस्त को आएगा।

सावन 2025 सोमवार की तारीखें

Sawan-2025-Somvar-Dates
  • पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई 2025
  • दूसरा सोमवार व्रत 21 जुलाई 2025
  • तीसरा सोमवार व्रत 28 जुलाई 2025
  • चौथा सोमवार व्रत 4 अगस्त 2025
Advertisment

July Vrat Tyohar 2025: जुलाई में कब है देवशयनी एकादशी, ​हरियाली तीज, नागपंचमी, यहां देखें व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

Sawan-2025-Vrat-Tyohar-List
Sawan-2025-Vrat-Tyohar-List
2025 के लिए राशिफल पुस्तक

July Sawan 2025 Vrat Tyohar Dev Shayani Ekadashi Hariyali Teej Date Muhurat: मंगलवार से अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नए महीने जुलाई की शुरुआत हो रही है। तो वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन का महीना भी इसी बीच शुरू होगा। सावन में देवशयनी एकादशी, ​हरियाली तीज, नागपंचमी कब आएगी। यहां देखें जुलाई और सावन माह के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट। पूरी खबर पढ़ें के लिए यहाँ क्लिक करें….

सावन सोमवार व्रत 2025 सावन कब से शुरू है 2025 सावन 2025 की तारीख सावन 2025 When is Sawan starting in 2025 Shravan month 2025 dates Sawan Somvar Vrat 2025 Sawan Somvar 2025 Sawan month 2025 Sawan 2025 start date Sawan 2025 Shiv Puja Last Sawan Somwar 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें