Advertisment

Sawan Saturday 2023: सावन का आखिरी शनिवार आज, दान करने से शनि दोष होगा खत्‍म

आज सावन माह का आखिरी शनिवार है। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन भगवान शिवजी की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

author-image
Bansal news
Sawan Saturday 2023: सावन का आखिरी शनिवार आज, दान करने से शनि दोष होगा खत्‍म

 Sawan Saturday 2023: आज सावन माह का आखिरी शनिवार है। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन भगवान शिवजी की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही शनि कुंभ राशि में है। जिससे इस दिन की गई पूजा-अर्चना और दान करने का महत्‍व बढ़ जाता है।

Advertisment

रवि योग का बन रहा संयोग

आज के दिन रवियोग का संयोग बन रहा है।इस शुभ संयोग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।

दान करने से शनि दोष होगा खत्‍म

ज्‍योतिषि कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करें और जारूरतमंदों की मदद करें। आवश्‍यक चीजों को दान करने से शनि का दोष खत्‍म हो जाता है।

कितना खास है सावन का आखिरी शनिवार

ज्‍योतिषि के अनुसार सावन माह में सोमवार के अलावा शिनवार को बहुत खास बताया गया है।इस दिन भगवान शनिदेव के अलावा हनुमानजी और नृसिंह की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐस करने से व्‍यक्‍ति का सफलता मिलने के चांस अधिक रहते हैं।

Advertisment

इन देवताओं की करें पूजा

स्कंद पुराण के अनुसार इस दिन भागवन हनुमानजी और शनिदेव का तेल से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही नृसिंह भगवान की विशेष पूजा के बाद ब्राह्मणों को तिल से बना भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से व्‍यक्‍ति की सभी मनोकानाएं पूरी होती हैं।

शनिदेव देते हैं मनुष्य के कार्मों का फल

हिंदू धर्म के शास्‍त्रों के अनुसार भगवान शिव ने शनिदेव को न्यायाधीश का पद दिया था। जिसके बाद शनि देव मनुष्यों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही कारण है की सावन माह में भगवान शिव के साथ शनिदेव की उपासना करने का  विधान है।

जरूरतमंद को दान करने से मिलेगा पुण्य

शास्‍त्रों में कहा गया है कि इस दिन पूजा- अर्चाना और दान करने से शनि का दोष खत्‍म होता है। साथ ही जीवन में आने वाली सभी बाधाएं टल जातीं हैं।

Advertisment

इस दिन जरूरतमंद लोगों को कपड़े  व अन्न दान के अलावा जूते-चप्पल भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से मनुष्‍य के पाप खत्‍म होते हैं।

 Sawan Saturday 2023, Shani Dosha, método de adoración, remedio, Lord Shani Dev, Lord Shiva, Sawan Saturday,शनि दोष, पूजा विधि, उपाय

शनि दोष पूजा विधि उपाय Shani Dosha Sawan Saturday 2023 Sawan Saturday remedio método de adoración Lord Shiva Lord Shani Dev
Advertisment
चैनल से जुड़ें