Advertisment

Manchahe Jeevan Sathi ke Upay: सावन में करेंगे ये उपाय, तो मिल सकता है मनपसंद जीवन साथी, बेहद आसान हैं करने का तरीका

Manchahe Jeevan Sathi ke Upay: सावन में करेंगे ये उपाय, तो मिल सकता है मनपसंद जीवन साथी, बेहद आसान हैं करने का तरीका sawan me manchahe jeevan sathi ke upay sawan ka mahina 2024 remedies in hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Manchahe Jeevan Sathi ke Upay: सावन में करेंगे ये उपाय, तो मिल सकता है मनपसंद जीवन साथी, बेहद आसान हैं करने का तरीका

Sawan 2024 Manchahe Jeevan Sathi ke Upay : सोमवार 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है। इस बार का सावन दुर्लभ संयोग लेकर आया है। सोमवार से सावन की शुरुआत, श्रावण नक्षत्र, सिद्ध योग ने इस दुर्लभ संयोग को बनाकर सावन को खास बना दिया है।

Advertisment

ऐसे में हिन्दू धर्म और ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार अगर आप कुछ खास उपाय (Sawan Upay 2024) करते हैं तो इसके लिए आपके मनचाहे जीवन साथी की तलाश पूरी हो सकती है। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से इसके उपाय क्या हैं। इन्हें करने का तरीका क्या है।

सावन के महीने में अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए कई धार्मिक और आध्यात्मिक उपाय

1. *शिवजी की पूजा*

अगर आप चाहते हैं कि आपको मनपसंद का जीवन साथी मिले तो ऐसे में आपको सावन में भगवान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, और बेलपत्र अर्पित करें।

Advertisment

2. *रुद्राभिषेक*

भोलेनाथ का स्वभाव क्रोध और रोद्र वाला होता है। ऐसे में यदि आप भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं तो आपसे भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं साथ ही आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

3. *व्रत*

सावन में महीने में सोमवार का व्रत रखना चाहिए। यदि व्रत रख पाना संभव न हो तो फलाहार करके इसे रखा जा सकता है। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

4. *मंत्र जप*

ज्योतिष में भगवान शिव के लिए "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप सभी कष्टों को दूर करने वाला होता है। यदि व्यक्ति रोज 108 बार इस मंत्र का जाप ​करते हैं तो उन्हें मनचाहे फल की प्राप्ति जल्दी होती है।

Advertisment

5. *गौरी पूजन*

जो मनचाहे वर या वधु कीरी प्राप्ति चाहते हैं तो ऐसे में आप सावन के महीने में माता पार्वती की पूजा जरूर करें। उनके आशीर्वाद से अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होता है।

6. *दान और पुण्य*

सावन में जितना महत्व पूजा और अभिषेक का है। उतना ही महत्व दान करने का भी है। ऐसे में आप कोशिश करें कि यदि व्रत नहीं कर पा रहे हैं तो जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, और अन्य सामग्री का दान करें।

7. *बेलपत्र का महत्व*

शिवजी को बेल पत्र चढ़ाने से विशेष महत्व है। माता पार्वती ने शिवजी को पाने के लिए उनकी बेलपत्र से पूजा की थी। शिवजी को बेलपत्र अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। तीन पत्तियों वाले बेलपत्र का प्रयोग करें।

Advertisment

8. *शिव कथा सुनना*

सावन में शिव कथा सुनने और सुनाने का भी महत्व है। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए आपको सावन माह में शिव भजन कथाएं जरूर सुननी चाहिए।

इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से अच्छा जीवनसाथी पाने के योग जल्दी बन सकते हैं।

बेहद आसान हैं ये उपाय

इस लेख में बताए गए उपाय बहुत सामान्य और सामान्य व्यक्ति के लिए बताए गए हैं। व्यक्ति विशेष के बारे में जानकारी देने के लिए हालांकि कुंडली की विवेचना करना आवश्यक है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें: 

Sawan 2024: 50 सालों में बन रहा दुर्लभ संयोग, पंचवक्र से है संबंध, इन उपायों को करने मौका नहीं मिलेगा दोबारा!

Bel Patra Niyam: इस तरह बेलपत्र चढ़ाने से प्रसन्न होंगे शिव, क्या है चढ़ाने का सही तरीका

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें