Advertisment

Sawan ke Plant: सावन में जरूर लगाएं ये पांच पौधे, घर में लाएंगे खुशियां

Sawan ke Plant: सावन में जरूर लगाएं ये पांच पौधे, घर में लाएंगे खुशियां Do plant these five plants in Sawan, they will bring happiness in the house astrology hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Sawan ke Plant: सावन में जरूर लगाएं ये पांच पौधे, घर में लाएंगे खुशियां

Sawan ke Plant:  सावन का महीना शुरू हो (Vastu Tips Plants) गया है। यदि आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं। तो आप को सावन के महीने में सुख-समृद्धि के लिए उपाय कर सकते हैं, (Vastu Plant Sawan 2024) सकता है। आप सोच रहे होंगे कैसे, तो आपको बता दें वास्तु (vastu shushtra) में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

Advertisment

सावन का पावन महीना हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और भगवान भोले का सबसे प्रिय महीना माना जाता है।

22 जुलाई से शुरू हुए सावन में वास्त्रु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार यदि आप सावन के महीने (Sawan ke Mahine me Lagaye jane wale plant) में अपने घर पर इन पौधों को लगाते हैं तो आपके घर में हमेशा तरक्की होती है।

आइए जानते हैं कौन से हैं ये पौधे जिसको सावन के महीने में लगाना बहुत शुभ होता है।

Advertisment

शमी का पौधा (Shami)

सावन में अगर आप शमी का पौधा लगाते हैं तो आप पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनती रहती है। शमी का पौधा वास्तु शास्त्र (Shami Plant in Vastu) के अनुसार सावन के महीने में घर पर शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है।

मान्यता है कि इस पौधे को जो लोग सावन के महीने में लगाता है, उनके घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं शमी के पौधै की नियमित पूजा करने से घर की सारी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

मनी प्लांट का पौधा (Money plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और घर में आर्थिक तंगी नहीं आती है।

Advertisment

ऐसी मान्यता है कि जितना तेजी से मनीप्लांट बढ़ेगा आपके घर में उतनी ही तेजी से तरक्की आएगी। सावन के महीने में इस पौधे को घर में लगाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

तुलसी का पौधा (Tulsi plant)

आपको बता दें हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा अपना एक अलग स्थान रखता है। घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसा पौधा है तो दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन छोड़ता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। इसे घर के लिए लकी माना जाता है। साथ ही तुलसी का पौधा घर में लगाने से धन आगमन बढ़ता है। इस पौध की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगाया जा सकता है। हालांकि अगर इसे मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो सुख-समृद्धि का वास होता है।

दूर्ब का पौधा (Doorba)

दूर्ब का पौधा जिस तरह हरियाली दर्शाता है उसी तरह इसे लगाने से आपके जीवन में भी खुशहाली भी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो सावन के महीने में दरवाजे पर दूब का पौधा लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही आपके घर में हर तरह की नकारात्मकता दूर होती है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे की पत्तियां जितनी हरी-भरी होती है, घर में उतनी ही ज्यादा खुशहाली होती है, दूब का पौधा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

Advertisment

धतूरा का पौधा (Dhatura)

वास्तु के अनुसार धतूरे का पौधा सावन में आपकी किस्मत खोल सकती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो धतूरा में शिव जी का वास होता है और शिव जी का सबसे प्रिय महीना सावन होता है। इसलिए सावन के महीने में धतूरा का पौधा लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। जो व्यक्ति सावन के महीने में धतूरा का पौधा लगाता है उस पर शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Belpatra Vastu Tips: बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से क्या होता है, जानें तरीका और उपाय

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें