Advertisment

Sawan 2024: 50 सालों में बन रहा दुर्लभ संयोग, पंचवक्र से है संबंध, इन उपायों को करने मौका नहीं मिलेगा दोबारा!

Sawan 2024 Durlabh Sanyog: इस बार दुर्लभ संयोग के साथ आ रहा है सावन का महीना, सोमवार से शुरूआत, श्रावण नक्षत्र, सिद्धि योग, सालों बाद ऐसा संयोग, ये उपाय दूर करेंगे जीवन का हर कष्ट Sawan 2024 par 50 saal baad durlabh sanyog upay know remedires for money mind career and marriage in hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Sawan 2024: 50 सालों में बन रहा दुर्लभ संयोग, पंचवक्र से है संबंध, इन उपायों को करने मौका नहीं मिलेगा दोबारा!

Sawan 2024 Durlabh Sanyog: इस साल का सावन का महीना बेहद दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार बीते 50 सालों के बाद एक विशेष संयोग बन रहा हैं जो इस बार के सावन महीने को खास बना रहा है।

Advertisment

सोमवार से सावन की शुरुआत अंत भी सोमवार से

इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इतना ही नहीं सावन के महीने की समाप्ति की सोमवार से ही होगी।

सावन में पांच सोमवार होते हैं बेहद शुभ

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार सावन 2024 में सोमवार से सावन माह की शुरुआत हो रही है। सावन में पांच सोमवार (Sawan 5 somwar 2024) आएंगे। जब सावन के महीने में पांच सोमवार आते हैं तो ये बेहद खास माने जाते हैं। वो इ​सलिए क्योंकि शिवजी को पंचवक्र (panch vakra) कहा जाता है। यानी जिनके पांच मुख होते हैं। ऐसे में सावन में पांच सोमवार का आना बेहद शुभ माना जा रहा है।

श्रावण नक्षत्र, सिद्धि योग में शुरूआत, इसी से समाप्ति

हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन के महीने की शुरुआत श्रावण नक्षत्र (Shrawan Nakshtra) , सिद्धि योग (Sidhhi Yog)  से हो रही है। इसी के साथ इसकी स​माप्ति होगी। ऐसे में यदि आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस बार सावन का महीना (Sawan ka Mahina) पर शिव उपासना करना न भूलें।

Advertisment

सावन के उपाय

इस बार सावन का महीना (Sawan 2024) अभूत पूर्व योग (Sawan 2024 Durlabh Sanyog in hindi) लेकर आ रहा है। एक अनुमान के अनुसार ज्योतिषीय पंचांग (Jyotish Panchang) में बीते 50 सालों से भी ज्यादा समय बाद ऐसा योग बन रहा है जब सावन में पांच सोमवार, श्रावण नक्षत्र, सिद्धि योग बन रहा है अगर आप भी इस दुर्लभ संयोग में कुछ खास उपाय करते हैं तो आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।

पुत्र प्राप्ति के लिए अभिषेक

अगर आपके जीवन में संतान सुख (santan prapti ke upay) नहीं है तो ऐसे में आप सावन के पांच सोमवार में शिवजी का दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

आरोग्यता और धन प्राप्ति के लिए अभिषेक

अगर आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं या आप आर्थिक संकट (Arthik Sankat ke upay) से या पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको सावन में भोले नाथ का घी से अभिषेक करना चाहिए।

Advertisment

टीवी रोगियों के लिए अभिषेक

यदि आप टीवी बीमारी से ग्रसित हैं तो ऐसे में आपको शहद से अभिषेक करने की सलाह दी जा रही है।

तीव्र बुद्धि के लिए अभिषेक

यदि आपका बच्चा पढ़ने में कमजोर है या आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में आपको शक्कर मिले दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए अभिषेक

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे या आपके पास धन आए तो इसके लिए आपको गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा गन्ध जल से भी भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

Advertisment

दुश्मन पर विजय प्राप्ति के लिए

अगर आप अपने शत्रुओं को परास्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सरसों के तेल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ होता है या बाहर, वास्तु के अनुसार क्यों और कहां लगाना चाहिए

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें