Advertisment

Sawan 2023: इस साल आएंगे दो सावन माह, जाने कब से कब तक होंगे

Sawan 2023: इस साल अधिकमास आएगा। जिसमें दो सावन माह आएंगे। पर क्या आप जानते हैं कि इन अधिकमाह की गणना कैसे की जाती है। साथ ही अधिकमास को पुरुषोत्तम माह क्यों कहते हैं। यदि नहीं तो चलिए जानते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Sawan Month 2023: सावन में रखे जाएंगे 8 सोमवार के व्रत, यहां देखें डेट सहित पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। Sawan 2023: इस साल अधिकमास आएगा। जिसमें दो सावन माह आएंगे। पर क्या आप जानते हैं कि इन अधिकमाह की गणना कैसे की जाती है। साथ ही अधिकमास को पुरुषोत्तम माह क्यों कहते हैं। यदि नहीं तो चलिए जानते हैं, कब से कब तक होंगे।

Advertisment

इस साल सावन होगा अधिकमास Adhikmass 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार अधिकमास अधिकमास की गणना सूर्य की चाल (Sury ki charl) के आधार पर की जाती है। ये अधिकमास (adhikmas) हर तीन साल में आते हैं। इस साल अधिकमास की शुरूआत 18 जुलाई से शुरू हो रही है। जिसकी समाप्ति 16 अगस्त को होगी। अधिकमास में 15 दिन एक महीने और 15 दिन दूसरे महीने के जोड़े जाते हैं। ये अधिमास चातुर्मास में आएंगे।

Weekly Horosocpe 19-25 June: इनके लिए 25 जून की दोपहर के बाद का समय है खतरनाक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ऐसे होती है अधिमास की गणना Adhimass ki Gadna 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस साल अधिमास भी है। अधिमास को ​अधिकमास और पुरुषोत्तम मास (Pursottammas) भी कहा जाता है। पुरुषोत्तम मास में केवल धार्मिक कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में अधिमास की गणना सूर्य के आधार की जाती है।

Advertisment

अधिकमास को क्यों कहते हैं पुरुषोत्तम माह

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पुरुषोत्तम माह को दूषित माह (Dooshit Mass) भी कहते हैं। इस महीने में कोई संक्रांति नहीं होती। एक बार भगवान ने महीने से कहा था कि इस महीने में कोई भी विवाह कार्य आदि नहीं होंगे। इसमें केवल धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पूजा-पाठ होंगे। साथ ही भगवान पुरुषोत्तम ने महीने को अपना नाम दिया था। इसलिए अधिकमास को पुरुषोत्तम माह कहा जाता है। अधिकमास हर तीन साल में आता है। इसमें पहला सावन 17 अगस्त से शुरू हो रहा है। तो वहीं 2 अगस्त से दूसरा सावन शुरू हो जाएगा।

Shani ke Upay: शनि होने वाले हैं वक्री, जरूर करें शनिवार को ये उपाय

श्रावण 2023 में 8 सावन सोमवार व्रत - Sawan 2023

इस साल सावन Sawan 2023 का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई को है और अंतिम सावन सोमवार व्रत 28 अगस्त को है इस साल शिव भक्तों को भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए 8 सावन सोमवार व्रत करने को मिलेंगे। इसमें सावन के 4 और अधिकमास के 4 सोमवार व्रत होंगे। जानते हैं कि सावन सोमवार व्रत कब-कब हैं?

श्रावण और अधिकमास 2023 की महत्वपूर्ण तारीखें

श्रावण 2023 का प्रारंभ: 4 जुलाई, दिन मंगलवार
श्रावण 2023 का समापन: 31 अगस्त, दिन गुरुवार
श्रावण अधिकमास 2023 का प्रारंभ: 18 जुलाई, दिन मंगलवार
श्रावण अधिकमास 2023 का समापन: 16 अगस्त, दिन बुधवार

Advertisment

सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023 - Sawan pahle somvar 2023

सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023

सावन अधिकमास का पहला सोमवार: 24 जुलाई 2023

सावन अधिकमास का दूसरा सोमवार: 31 जुलाई 2023

सावन अधिकमास का तीसरा सोमवार: 7 अगस्त 2023

सावन अधिकमास का चौथा सोमवार: 14 अगस्त 2023

सावन का तीसरा सोमवार: 21 अगस्त 2023

सावन का चौथा सोमवार: 28 अगस्त 2023

Chaturmas 2023: इस दिन से शुरू हो रहे हैं चातुर्मास, क्या होता है इसमें

sawan somvar awan 2023 june vrat tyohar Two Sawan months will come this year पहला सावन सोमवार सावन 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें