Advertisment

Save Water पानी की बर्बादी रोकने पर मिलेगा 2022 का नगद इनाम

Save Water राजधानी के 1100 क्वार्टर जैनम अस्पताल के पास चौराहे के किनारे करीब 1 महीने से पानी की बर्बादी हो रही है, लेकिन किसी अधिकारी ने अब तक सुध नहीं ली। बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि

author-image
Bansal News
Save Water पानी की बर्बादी रोकने पर मिलेगा 2022 का नगद इनाम

Save Water भोपाल।  राजधानी के 1100 क्वार्टर जैनम अस्पताल के पास चौराहे के किनारे पानी की बर्बादी हो रही है, लेकिन किसी अधिकारी ने अब तक सुध नहीं ली। बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि यहां 24 घंटे पानी बर्बाद हो रहा है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी करा दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

Advertisment

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/01/water.mp4"][/video]

Save Water- 3 दिन में पानी की बर्बादी रोकने पर इनाम

अब तक करोड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया होगा। अब 3 दिन में पानी की बर्बादी जो भी रोकेगा उसे बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति की ओर से 2022 रू का नगद इनाम दिया जाएगा। उमाशंकर तिवारी ने कहा कि जल ही जीवन है इस बात को सब बोलते हैं लेकिन पानी की बर्बादी लगातार हो रही है रोकने के लिए आगे नहीं आ रहे।

आप को बता दें कि ये जगह वार्ड नंबर 48 जोन नंबर 9 में आता है। नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी पानी की बर्बादी नहीं रोकी गई।

Advertisment
wastage of water save water save life save water Nagar Nigam Bhopal Municipal Corporation Extension Colony Development Committee cash reward 1100 Quarters
Advertisment
चैनल से जुड़ें