Advertisment

संस्कृति बचाओ मंच ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध, हुक्का लॉन्ज की ली तलाशी

संस्कृति बचाओ मंच ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध, हुक्का लॉन्ज की ली तलाशीsave-culture-Manch-protested-on-Valentine's-Day-search-of-hookah

author-image
Bansal News
संस्कृति बचाओ मंच ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध, हुक्का लॉन्ज की ली तलाशी

भोपाल। राजाधानी में वेलेंटाइन डे के मौके पर संस्कृति बचाओ मंच के 22 दस्तों ने शहर भर में वेलेंटाइन डे का विरोध जताया। संस्कृति बचाओ मंच के 22 दस्तों ने पहले तो पूरे भोपाल का भ्रमण किया। इसके बाद संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में प्लेटिनम प्लाजा, अटल पथ, सागर गैरे के पास सभी हुक्का लॉन्ज की तलाशी ली। सामने से यह दस्ते शहर के प्लेटिनम प्लाजा से प्रारंभ हुए और ज़ी टी वी कांप्लेक्स हुक्का लाउंज तक पहुंचकर तलाशी ली गई। बता दें संस्कृति बचाओ मंच हर साल वेलेंटाइन डे का विरोध करता है। इस साल भी कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर विरोध जताया। साथ ही आज के दिन पुलवामा बरसी पर वीर शहीदों को भी याद किया गया। बता दें कि पुलवामा हमले में सेना के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। मंच के कार्यकर्ता शाम को शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

Advertisment

शहर के हुक्का लॉन्ज पर नजर
मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पूरे दिन शहर के लॉन्जों पर नजर रखी जाएगी। यहां लव जिहाद जैसे संगीन अपराधों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही शहर के युवा पाश्चात्य सभ्यता की तरफ आकर्षित होते हैं। इसको लेकर संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता हर साल इसी तरह का विरोध करते हैं। इसी तरह इस साल भी विरोध दर्ज किया गया है।

Bansal Group Bansal News bansal bhopal news bansal mp news Bansal News Live Tv bansal mp today news bansal mp Bhopal breaking news bhopal Bansal News MP CG bhopal hukka launch chhapa hukkah launj launj ki talashi sanskrati bachao manch western culture
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें