Advertisment

Hajj Trips Ban: सऊदी में 14 देशों के वीजा पर अस्थायी रोक, कौन नहीं जा पाएगा हज, जानें क्यों लिया ऐसा फैसला

Saudi Arabia 14 Countries Visa Ban: सऊदी अरब के नए आदेश के बाद से फर्जी यात्री हज यात्रा नहीं कर पाएंगे। उल्लंघन पर अगले पांच साल तक के लिए एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है।

author-image
Bansal news
हज यात्रियों की यात्रा की स्थिति स्पष्ट नहीं की।

हज यात्रियों की यात्रा की स्थिति स्पष्ट नहीं की।

हाइलाट्इस

  • भारत, पाकिस्तान सहित 14 देशों के लिए आदेश
  • सऊदी अरब में फर्जी यात्री हज नहीं कर पाएंगे
  • हज यात्रियों की यात्रा की स्थिति स्पष्ट नहीं
Advertisment

Saudi Arabia 14 Countries Visa Ban: बिना रजिस्ट्रेशन हज यात्रा पर रोक लगाने के लिए सऊदी अरब सरकार ने स्थायी तौर पर वीजा पर रोक लगा दी है, इस रोक में सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्त्र, इराक सहित 14 देशों को शामिल किया है। यह रोक जून माह के मध्य तक रह सकती है।

ये भी पढ़ें: महंगाई का झटका: रसोई गैस के दाम बढ़े, 50 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें कब से लागू होगी नई कीमत

जिनके पास उमरा का वीजा, वो 13 अप्रैल तक जा सकेंगे

जानकारी के मुताबिक, उमरा, बिजनेस और फैमिली विजिट के लिए मिलने वाले वीजा पर जून महीने के मध्य तक बैन रह सकता है, लेकिन सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि जिन लोगों के पास उमरा का वीजा है, वे 13 अप्रैल तक सऊदी अरब पहुंच सकते हैं। 14 अप्रैल से रोक वाले सभी 14 देशों के नागरिकों को हज यात्रा पूरी होने तक नए वीजा नहीं दिए जाएंगे।

Advertisment

उल्लंघन पर पांच साल के लिए बैन हो सकती है एंट्री

यात्रियों से सऊदी अरब ने साफ तौर पर कहा है कि वीजा लेने वालों को नए नियमों का पालन करना होगा। अगर कोई व्यक्ति सरकार के इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो अगले पांच साल तक सऊदी अरब में उसकी एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है। ऐसे में फर्जी तरीके से हज करने वालों की संख्या में कमी आ सकती है।

ये भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्‍ट: 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा मूल्‍यांकन, इस तरीख को आएगा परिणाम, देखें पूरी डिटेल

इस साल भारत के 1.75 लाख श्रद्धालुओं का कोटा

2025 में किए गए हज एग्रीमेंट पर भारत और सऊदी ने दस्तखत किए। इसमें हज के लिए 1 लाख 75 हजार 25 श्रद्धालुओं का कोटा फाइनल हुआ। इसमें 70% हिस्सा केन्द्रीय हज कमेटी को और 30% प्राइवेट टूर एजेंट्स को दिया गया है। भारत में 2025 के हज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 सितंबर 2024 को खत्म हो चुके है।

Advertisment

4 जून से शुरु होगी हज यात्रा, 9 जून आखिरी तारीख

इस साल 4 जून से हज यात्रा शुरु होना है, जो 9 जून तक जारी रहेगी। जिसके तहत अलग-अलग तारीखों में 1 लाख से अधिक यात्री हज के लिए जा सकेंगे, लेकिन इसमें से सभी जाएंगे, क्यां इनके रजिस्ट्रेशन की भी दोबारा से जांच की जाएगी या इनमें से बिना रजिस्ट्रेशन वीजा कैंसील हो सकते है, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें: Bhopal: फर्जी डॉक्टर के 15 ऑपरेशन का मामला, जांच में फर्जी निकली डॉक्टर की डिग्री

इसलिए वीजा पर अस्थायी रोक

भीड़ व गर्मी से पिछले साल 1200 श्रद्धालुओं ने गंवाई थी जान

कई विदेशी नागरिक उमरा या विजिट वीजा पर सऊदी अरब आते हैं, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद भी गैर.कानूनी तरीके से रुके रहते हैं। इसके बाद वे बिना रजिस्ट्रेशन हज यात्रा में हिस्सा लेते हैं। इससे अधिकारियों को श्रद्धालुओं का अंदाजा नहीं लगता है। भीड़ अचानक बढ़ जाती है और गर्मी भी। जिसके चलते 2024 में 1200 श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवाना पड़ी थी।

Advertisment

व्यापार और पारिवारिक वीजा का हो रहा था गैर कानूनी उपयोग

कुछ विदेशी नागरिक व्यापार या पारिवारिक वीजा का इस्तेमाल कर सऊदी अरब में गैर.कानूनी रूप से काम कर रहे थे, इससे वीजा नियमों का उल्लंघन हो रहा था और मजदूरी बाजार में असंतुलन पैदा हो रहा था। जिस कारण बिना रजिस्ट्रेशन हज यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही थी।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: मंगलवार को वृष वाले लेनदेन में रहें सतर्क, कर्क को सरकारी नौकरी के योग, क्या कहते हैं मेष-मिथुन के तारे

Yemen without registration Hajj travel Tunisia Sudan Saudi Arabia new order preventing fake Hajj trips Pakistan Nigeria Morocco Jordan Iraq indonesia india Ethiopia Egypt Bangladesh Algeria 14 countries visa ban
Advertisment
चैनल से जुड़ें