Advertisment

ASIAN Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने किया कमाल

ASIAN Games 2023: सात्विक और चिराग की जोड़ी ने भारत को दिलाया एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज पर.

author-image
Shyam Nandan
ASIAN Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने किया कमाल

हांगझोउ। ASIAN Games 2023: भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एशियाई खेलों की बैडमिंटन पुरूष युगल स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया है।

Advertisment

सात्विक और चिराग ने दक्षिण कोरिया के चोइ सोलग्यु और किम वोन्हो को सीधे गेम में 21 - 18, 21 - 16 से हराकर यह जीत हासिल किया।

41 साल बाद बैडमिंटन पुरूष युगल स्पर्धा में स्वर्ण

दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने कई बार वापसी करते हुए पहला गेम 29 मिनट में जीता। दूसरे गेम में उन्होंने 15वीं रैकिंग वाली विरोधी टीम पर दबाव बनाते हुए 57 मिनट में जीत दर्ज की।

इस साल मार्च में एशियाई चैम्पियनशिप में 58 साल बाद भारत को पदक दिलाने वाले सात्विक और चिराग ने भारत को 41 साल बाद एशियाई खेलों में पदक दिलाया है।

Advertisment

एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी

लेरॉय डिसूजा और प्रदीप गंधे ने 1982 में कांस्य पदक जीता था। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सात्विक और चिराग की पहली भारतीय जोड़ी है।

उन्होंने सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन आरोन चिया और सोह वूइ यिक को हराया था।

बैडमिंटन में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

एशियाई खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने पुरूष युगल स्वर्ण, टीम रजत और पुरूष एकल कांस्य जीता। जकार्ता में भारत ने एक रजत और एक कांस्य जीता था।

Advertisment

इस जीत के साथ सात्विक और चिराग बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो जायेंगे।

निरंतर जीत की ओर अग्रसर

उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, 2022 थॉमस कप खिताब और 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य जीता था।

वे दोनों एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण, इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस ओपन सुपर 300 भी जीत चुके हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

>> CG News: अब मौसम की जानकारी मिलेगी और भी सटीक, प्रदेश में स्थापित होगा डॉप्लर रडार सिस्टम, जानें इसके बारे में

>> Current Affairs Quiz in Hindi: 07 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

>> Highway Man of India: कौन निभा रहा हैं बायोपिक में मंत्री नितिन गडकरी का किरदार, सामने आया पोस्टर

>> इजरायल पर हमास का भीषण हमला, उग्रवादियों ने दागे 5000 से ज्यादा रॉकेट

>> Ujjain Mahakal: इस साल दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनिल अंबानी, पत्नी टीना अंबानी भी रहीं साथ

सात्विक और चिराग, सात्विक चिराग जोड़ी, बैडमिंटन पुरूष युगल स्पर्धा, एशियाई खेल, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, भारत को स्वर्ण पदक, asian games 2023, satwik and chirag, satwik chirag pair, badminton men's doubles event, asian games, satwik sairaj rankireddy, chirag shetty, gold medal for india, sports news in hindi

सात्विक और चिराग सात्विक चिराग जोड़ी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें