Advertisment

Shani Ast 2024: अस्त शनि सभी पर डालेंगे असर, 18 मार्च तक ये रहें सतर्क, जानें किसे मिलेगा लाभ

Shani Ast 2024: 11 फरवरी को शनि कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं. 18 मार्च तक ये रहें सतर्क, जानें किसे मिलेगा लाभ, बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Shani Ast 2024: अस्त शनि सभी पर डालेंगे असर, 18 मार्च तक ये रहें सतर्क, जानें किसे मिलेगा लाभ

   हाइलाइट्स

  • 11 फरवरी को अस्त होंगे शनि
  • शनि का प्रभाव हो जाएगा कम
  • 18 मार्च तक रहेंगे अस्त
Advertisment

Shani Ast 2024 : न्याय के देवता और सूर्य पुत्र शनि दो दिन बाद कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि की चाल सीधे तौर पर सभी जातकों को प्रभावित करती है। शनि के अस्त होने पर कुछ जातकों को सतर्क रहने की जरुरत है।

  शनि कब होते हैं अस्त (Shani kab ast hote hain) 

ज्योतिषाचार्य अनिल पांडे के अनुसार जब भी सूर्य देव, शनि देव से 15 डिग्री पहले होते हैं तब शनिदेव अस्त (Shani Ast) माने जाते हैं। अस्त होने का अर्थ है प्रभावहीन हो जाना।

   अस्त का अर्थ क्या होता है (ast ka Arth) 

अस्त का मतलब जब किसी ग्रह की शक्तियां कम हो जाती हैं या वह प्रभावहीन हो जाता है तो उसे अस्त होना कहते हैं।

Advertisment

संबंधित खबर: Shani Inauspicious Sign: ये संकेत बताते हैं कि आपका शनि है भारी, ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है सर्वनाश!

   17 जनवरी को कुंभ ​में किया था प्रवेश  

शनि ने अपनी स्वयं की राशि कुंभ में 17 जनवरी 2023 को प्रवेश किया था। इस समय शनि शतभिषा नक्षत्र में हैं। अब दो दिन बाद यानि 11 फरवरी 2024 को शनि देव कुंभ में ही अस्त होने जा रहे हैं। जो 18 मार्च 2024 तक अस्त रहेंगे।

सूर्य पिता हैं और शनि पुत्र है इसलिए जब सूर्य देव अपने पुत्र की स्वामित्व वाली राशि में होंगे, तो उस राशि पर सूर्य का प्रभाव बढ़ जाएगा तथा शनि का प्रभाव कम हो जाएगा।

Advertisment

   मेष राशि

इस दौरान मेष राशि के जातकों के जीवन में धन की कम आवक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक होगा‌‌। संतान को लाभ होगा। इस दौरान आपको दुर्घटना का भय है। यानि इस दौरान आपको सावधान रहना होगा।

   वृष राशि

अगर आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद कम रहेगी। माता जी और जीवनसाथी के कष्टों में कमी आएगी।

   मिथुन राशि

भाग्य से मिलने वाले लाभ में कमी होगी। धन आने की मात्रा बढ़ेगी।

   कर्क राशि

आप पर शनि की अढ़ैया चल रही है। अढ़ैया की परेशानियों में कमी आएगी। इसके अलावा दुर्घटना हो सकती है। शासन के साथ संपर्क ठीक हो सकते हैं।

Advertisment

   सिंह राशि

जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपको नसों के संबंध में कोई बीमारी हो सकती है।

   कन्या राशि

गुप्त शत्रु नुकसान कर सकते हैं। उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।

   तुला राशि

संतान से मिलने वाले सहयोग में कमी आएगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी।

   वृश्चिक राशि

आप शनि की अढ़ैया के प्रभाव में हैं। जिसके कारण आपको कई परेशानियां हो रही होंगी। उनमें कमी आएगी। परंतु माता जी को कष्ट होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

   धनु राशि

भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपके पराक्रम में कमी आएगी।

   मकर, कुंभ और मीन राशि

आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। उसके प्रभाव में काफी कमी आएगी। जिसके कारण आपकी परेशानियां कम होगी।

shani-ast-2024

Shani jyotish shani ast Saturn astroloyg shani ast 2024 shani ast in kumbh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें