Advertisment

Satpura Dam Gate Open : भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूटा, तवा नदी में बाढ़ जैसे हालात

बैतूल में लगातार बारिश Satpura Dam Gate Open का दौर जारी है। लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। भारी बारिश की वजह से सतपुड़ा डैम पानी से लबालब हो गया है,

author-image
Bansal News
Satpura Dam Gate Open : भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूटा, तवा नदी में बाढ़ जैसे हालात

बैतूल। बैतूल में लगातार बारिश Satpura Dam Gate Open का दौर जारी है। लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। भारी बारिश की वजह से सतपुड़ा डैम पानी से लबालब हो गया है, जिसकी वजह से जल संसाधन ने डैम के 7 गेट खोल दिए हैं।

Advertisment

24 घंटे में ढाई इंच बारिश हुई
डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। 24 घंटे में ढाई इंच बारिश हुई है। भैंसदेही में पूर्णा नदी और गौतमा नदी उफान पर हैं। 3 घंटे की लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। कई घरों में पानी घुस गया है।

बारिश का यहां तीसरा दिन
बताया जा रहा है कि भारी बारिश का यहां तीसरा दिन है। बारिश के कारण सतपुड़ा डैम पानी से लबालब हो गया जिसके बाद जल संसाधन ने डैम के 7 गेट खोले। इसके साथ ही डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

सतपुड़ा डैम में काफी ज्यादा पानी इकट्ठा हो गया
जानकारी ये भी आ रही है कि बैतूल, छिंदवाड़ा जिले में रिकॉर्ड बारिश हो रही है जिस कारण सतपुड़ा डैम में काफी ज्यादा पानी इकट्ठा हो गया है। ऐसे में एहतियातन डैम के 7 गेट खोले गए है जिनसे 11725 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। बारिश के कारण नांदिया घाट से होकर जाने वाले मार्ग रपटे पर जलस्तर बढ़ने से वह बंद हो गया है। वहीं सारणी की ओर से कई गांवों का सड़क से संपर्क टूट गया है।

Advertisment

24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में  गुरुवार को प्रदेश (mausam ki khabar) के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही
मौसम विभाग (MP Weather Update) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश के साथ बादलों की चमक गरज देखने को मिल सकती है। साथ ही उज्जैन-इंदौर संभाग के जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस कारण मप्र में दो सिस्टम एक्टिवेट हो गया है। बंगाल के अलावा एक सिस्टम नॉर्थ साउथ ट्रफ लाइन सेंट्रल एमपी से तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से तक गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश में अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment
मध्य प्रदेश का मौसम भोपाल में मौसम भोपाल में मई का मौसम भोपाल में गर्मी बारिश winter weather news weather in Bhopal Tawa river summer season Summer in Bhopal satpura dam update news satpura dam today news satpura dam news Satpura Dam Gate Open satpura dam Sarni rough weather rain news in mp Rain in MP Rain in Madhya Pradesh news in satpura dam mp weather today MP Weather News mp weather alert mp weather MP today news MP news mp heavy rain many villages lost contact MADHYA PRADESH weather IMD hot weather hot wave heavy rain flood in mp flood betul weather betul rain news today betul rain news betul news beautiful weather Baitul News Baitul awesome view
Advertisment
चैनल से जुड़ें