Advertisment

MP News: धान में रेत, कंकड़ मिलाकर किया 63 लाख रुपए का गबन,आरोपी गिरफ्तार

जिले के शिवराजपुर धान खरीदी केंद्र में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां धान में कंकड़ पत्थर सहित मिट्टी मिलाकर धान का वजन बढ़या गया

author-image
Agnesh Parashar
MP News: धान में रेत, कंकड़ मिलाकर किया 63 लाख रुपए का गबन,आरोपी गिरफ्तार

सतना। जिले के शिवराजपुर धान खरीदी केंद्र में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां धान में कंकड़ पत्थर सहित मिट्टी मिलाकर धान का वजन बढ़या गया ताकि 63 लाख रुपए की राशि का गबन किया जा सके। इस जालसाजी की वारदात को रचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।  घटना जिले के सिंगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर ग्राम धान खरीदी केंद्र की।

Advertisment

सरकार को लगाया 63 लाख रुपए का चूना

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर ग्राम स्थित धान उपार्जन केंद्र में समिति के अध्यक्ष और कर्मचारियों के द्वारा धान में कंकड़ पत्थर मिट्टी रेत मिलाकर उसका वजन बढ़ाया और इसमें करीब 63 लाख रुपए की राशि का घोटाला किया था। इस सबंध में आपूर्ति विभाग द्वारा सिंगापुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

मां वैष्णो देवी समूह सहायता समिति पर है आरोप

बता दें कि मां वैष्णो देवी स्व सहायता समूह द्वारा के शिवराजपुर ग्राम के धान उपार्जन केंद्र संचालन किया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि समिति की महिला अध्यक्ष सुषमा लोनिया और अन्य सदस्यों के द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2022 से 16 जनवरी 2023 तक अमानक स्तर की धान खरीदी की गई है।

धान में मिलावट.. आरोपी अरेस्ट

जिसमें धान की बोरी के अंदर कंकड़ पत्थर मिट्टी रेट मिलाकर बोरियों का वजन बढ़ाया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मामले की जांच की गई।

Advertisment

 15 हजार 440 बोरी धान में की गई थी मिलावट

जांच में यह सामने आया कि 15 हजार 440 बोरी धान मैं कंकर पत्थर मिट्टी रेत मिलकर शासन को करीब 63 लाख 3 हजार 600 रुपये की क्षति पहुंचाई थी। पुलिस ने इस मामले पर मां वैष्णो देवी को सहायता समूह के समिति अध्यक्ष सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

2 की आरोपियों की तलाश जारी

मामले में अभी तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी चो  फरार चल रहे उनके नाम सतीश कुमार गौतम उम्र 33 वर्ष दूसरा योगेश पांडे उम्र 40 वर्ष हैं। दोनों आरोपी सिंहपुर के ही निवासी हैं।

समिति अध्यक्ष समेत 4 लोगों को बनाया गया आरोपी

दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। जहां से दोनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए। वहीं तो अन्य फरार आरोपी है। जिसमें समिति अध्यक्ष सुषमा लोनिया और विनीत पांडेय निवासी सिंहपुर की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में आगानी कार्रवाई जारी है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Success Story: फेरीवाले के बेटे ने पास की आईआईटी परीक्षा, जानिए क्यों नहीं लिया एडमिशन

Bigg Boss OTT 2 Prize Money: कुछ ही घंटों में घोषित होगा ओटीटी का विनर, जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी

Korba News: लापता न्यूज एंकर सलमा के केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Paneer Butter Masala Recipe: रेस्तरां जैसा पनीर बटर मसाला अब घर पर ही बनाएं, बनाने की विधि

Advertisment

Rakha Bandhan 2023: राखी उतारने के बाद उसका क्या करना चाहिए, क्या हैं राखी उतारने के नियम, जानें

सतना न्यूज़ Shivrajpur paddy purchase center Satna News MP news embezzlement of Rs 63 lakh adulteration in paddy
Advertisment
चैनल से जुड़ें