Advertisment

MP NEWS: प्रोफेसर डॉ. स्नेहल सिंह की संदिग्ध मौत का मामला, बेटे ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, बोला- मां को पापा ने मारा

Satna Professor Death Case:  सतना में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्नेहल सिंह की रहस्यमयी मौत में नया मोड़ आ गया है। अब उनके 8 वर्षीय बेटे अपने पिता अभिषेक सिंह पर मां से मारपीट और हत्या के आरोप लगाए हैं। स्नेहल के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए SP से शिकायत की है।

author-image
Vikram Jain
MP NEWS: प्रोफेसर डॉ. स्नेहल सिंह की संदिग्ध मौत का मामला, बेटे ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, बोला- मां को पापा ने मारा
हाइलाइट्स
  • असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्नेहल सिंह की संदिग्ध मौत का मामला
  • 8 साल के बेटे ने मां की मौत के लिए पिता को बताया जिम्मेदार
  • घर में फांसी के फंदे से लटका मिला था डॉ. स्नेहल सिंह का शव
Advertisment

Satna Professor Death Case: सतना शहर के बरदाडीह मोहल्ले में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्नेहल सिंह की रहस्यमयी मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। डॉ. स्नेहल सिंह का शव 26 मई को घर में फांसी के फंदे पर मिला था। अब उनके 8 वर्षीय बेटे के बयान ने केस को नया मोड़ दे दिया है। बेटे ने अपने पिता अभिषेक सिंह पर मारपीट और मां की हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। स्नेहल के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

डॉ. स्नेहल सिंह की रहस्यमयी मौत का मामला

मध्य प्रदेश के सतना में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्नेहल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। डॉ. स्नेहल सिंह के 8 साल के बेटे ने अपने पिता अभिषेक सिंह उर्फ वरुण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटे के गंभीर आरोप के परिवार में हड़कंप मच गया है। बता दें कि दो दिन पहले 26 मई की सुबह डॉ. स्नेहल सिंह का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। घटना से इलाके में गहरा शोक और आक्रोश है।

बेटा बोला- मेरे पापा बुरे इंसान, मम्मी को मारा

डॉ. स्नेहल सिंह के 8 वर्षीय बेटे का कहना है कि उसके पिता अभिषेक सिंह उर्फ वरुण, मां के साथ अक्सर झगड़ा करते थे। उसने कहा, "पापा बुरे इंसान हैं, उन्होंने मम्मी को मारा है।" बेटे ने आगे कहा कि अब मैं नाना के पास ही रहूंगा, पापा के पास नहीं जाऊंगा। पापा ने ही मां को मारा है। बेटे के इस बयान ने पूरे केस की दिशा ही बदल दी है।

Advertisment

पिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

इधर, मृतका डॉ. स्नेहल सिंह के पिता अतुल्य कुमार सिंह (62) ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बेटी के मौत के लिए दामाद अभिषेक सिंह, ससुर उमेश सिंह और सास माया सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एसपी को आवेदन सौंपते हुए मामले के जांच की मांग की है। मृतका के पिता अतुल्य कुमार सिंह ने एसपी को शिकायत में लिखा कि स्नेहल को शादी के बाद से ही दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दामाद अभिषेक, ससुर और सास गंभीर आरोप लगाए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का शक जताया हैं।

ये खबर भी पढ़ें...रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज: गुना से बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट ट्रेन को मंजूरी, युवाओं को बड़ी राहत, अब सफर होगा आसान

सिंगरौली में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं डॉ. स्नेहल सिंह

दरअसल, बरदाडीह मोहल्ला निवासी अभिषेक सिंह और डॉ. स्नेहल सिंह की शादी 13 साल पहले हुई थी। उनका 8 साल का एक बेटा है। वह वर्तमान में सिंगरौली के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रहीं थीं। उनके पिता अतुल्य कुमार सिंह सतना के सिविल लाइन क्षेत्र में रहते हैं।

Advertisment

26 मई की सुबह फंदे से लटकी मिली लाश

बताया जा रहा है स्नेहल अपनी दादी के निधन के बाद मायके आई थीं। 25 मई की रात ससुराल से फोन आया कि सास की तबीयत खराब है। इसके बाद भाई उन्हें छोड़ने गया। रात 11.30 बजे अभिषेक ने स्नेहल की मां को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा गया तो स्नेहल का शव फंदे से झूलता मिला। कोलगवां थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP के ऊर्जा मंत्री का अनोखा संकल्प: न घर में न कार में, कहीं भी नहीं चलाएंगे AC, अब पंखे में सोएंगे प्रद्युम्न सिंह तोमर

Advertisment

publive-image

Minister Pradyuman Singh Tomar Resolution: जहां एक ओर देशभर में गर्मी चरम पर है, वहीं मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है। उन्होंने संकल्प लिया है कि जून में महीने भर वे एयर कंडीशनर (AC) का बिल्कुल उपयोग नहीं करेंगे। इस दौरान वे पार्क में पंखे के नीचे सोएंगे। मंत्री ने अपने इस निर्णय के पीछे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत अभियान का हवाला दिया है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Suspicious Suicide India Snehal Singh Death satna sp Satna Professor Suicide Satna latest news Satna Crime News Satna Assistant Professor Dr. Snehal Singh Satna Assistant Professor death mp crime news Madhya Pradesh Woman Death Guest Faculty Suicide MP Dowry Harassment Case Domestic Violence Case India Assistant Professor Suicide Case Assistant Professor death case
Advertisment
चैनल से जुड़ें