Advertisment

MP के युवाओं के लिए खुशखबरी: शिक्षा, ऊर्जा समेत कई विभागों में होगी भर्ती, सीएम ने किया बड़ा ऐलान

Madhya Pradesh MP Sarkari Naukri (Govt Jobs Vacancies) Details मध्यप्रदेश सरकार में अगले पांच सालों में लगभग एक लाख पदों पर सीधे भर्ती की प्रकिया शुरु करने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है।

author-image
Shashank Kumar
MP में नौकरी का मौका

MP Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश सरकार में अगले पांच सालों में लगभग एक लाख पदों पर सीधे भर्ती की प्रकिया शुरु करने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इन पदों पर सीधे भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत ऊर्जा विभाग ने कर दी है। बता दें, ऊर्जा विभाग में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से कई श्रेणियों में भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी कर दी है। 

Advertisment

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक लाख पदों पर भर्ती के लिए एमपीपीएससी और कर्मचारी चयन मंडल को रिक्वायरमेंट भेज दी गई है। सीएम के फैसले के बाद से विभागों में भर्ती (MP Sarkari Naukri) की प्रक्रिया तेज हो गई है।

ऊर्जा विभाग में इतने पदों पर निकली भर्ती

ऊर्जा विभाग में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। यह भर्ती पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में की जा रही है।

दूसरी ओर राज्य सरकार द्वारा विभागवार रिक्त पदों की जानकारी भी सामने आई है, जिसमें अब तक 55 हजार 410 पद रिक्त हैं। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के मुताबिक पदों की भर्ती के प्रस्ताव सबसे पहले भेजने और विज्ञापन जारी कराने का काम किया है।

Advertisment

शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा पर खाली

प्रदेश में रिक्त पदों के मामल में अबतक के रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 24,614 पद स्कूल शिक्षा विभाग में भरे जाने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग में 6,407 और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार विभाग में 4,336 पद खाली हैं। वहीं, वन विभाग में भी 4,088 पदों पर भर्ती होनी है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में एक लाख पदों पर भर्ती के लिए फैसला किया है। इसके बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी लेने के लिए बैठक बुलाई है। वित्त विभाग ने भी अगले पांच सालों में सीधी भर्ती से भरे जाने वाले पदों की रूपरेखा तैयार कर ली है।

सीएम यादव स्वयं करेंगे इसका रिव्यू 

सीएम ने दिसंबर माह तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते सामान्य प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। क्योंकि बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री स्वयं इसका रिव्यू करने वाले हैं। इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग ने भर्ती से संबंधित जानकारी बुलाने और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी विभागों से रिपोर्ट मांगने का काम तेज कर दिया है।

Advertisment

35 विभागों में खाली है पद

सरकार को अब तक जिन विभागों में पद रिक्त (MP Sarkari Naukri) होने की जानकारी मिली है, उसमें से कुल 35 विभाग सामने आए हैं। इन विभागों में आउटसोर्स या संविदा के पद से भर्ती करने के बजाय सीधी भर्ती से पद रिक्त पाए गए हैं। इसके अलावा दूसरे विभागों के प्रस्ताव आने के साथ भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Delhi: CM मोहन यादव ने PM मोदी से की सौजन्य भेंट,केन वेतवा लिंक परियोजना को लेकर जताया आभार

इन विभागों में इतने पद खाली

विभागपद
स्कूल शिक्षा विभाग24,614
उच्च शिक्षा विभाग6,407
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग4,336
वन विभाग4,088
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग2,599
पशुपालन और डेयरी विभाग2,217
राजस्व विभाग2,577
ऊर्जा विभाग1,487
जेल विभाग863
श्रम विभाग845
वाणिज्यिक कर विभाग706
महिला और बाल विकास विभाग692
पर्यावरण विभाग567
सहकारिता विभाग606
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग399
उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग437
एमएसएमई विभाग382
योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग266
पर्यटन विभाग243
सामान्य प्रशासन विभाग148
सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक)141
खनिज साधन विभाग136
भोपाल गैस त्रासदी और पुनर्वास विभाग116
औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग110
जनजातीय कार्य विभाग109
लोक निर्माण विभाग81
खेल और युवक कल्याण विभाग27
नगरीय विकास और आवास विभाग18
लोक निर्माण विभाग81
जनसंपर्क विभाग14
सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण81
संस्कृति विभाग47
जल संसाधन विभाग34
पीएचई0
विमानन विभाग6
संसदीय कार्य विभाग11
Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi: CM मोहन यादव ने PM मोदी से की सौजन्य भेंट,केन वेतवा लिंक परियोजना को लेकर जताया आभार

MP Govt Jobs MP Sarkari naukri Govt Jobs Vacancies MP Govt Jobs 2024 MP Govt Jobs Vacancies
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें