Advertisment

Sarkari Job 2024: एमपी में 32 हजार उम्मीदवारों को 4 जून के बाद मिलेगी दो जून की रोटी!

Sarkari Job 2024: आचार संहिता के कारण 4 जून के बाद ही मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक, वन प्रहरी, शिक्षक की भर्ती हो सकेगी।

author-image
Rahul Sharma
Sarkari Job 2024: एमपी में 32 हजार उम्मीदवारों को 4 जून के बाद मिलेगी दो जून की रोटी!

   हाइलाइट्स

  • एक महीने में जारी हुए 5 भर्ती परीक्षा के रिजल्ट
  • मध्य प्रदेश में समय पर शुरु नहीं हुई भर्ती प्रक्रिया
  • आचार संहिता के कारण 4 जून तक अटकी भर्तियां
Advertisment

Sarkari Job 2024: देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 4 जून तक आचार संहिता लागू हो गई है।

इसी के साथ मध्य प्रदेश में 32 हजार सरकारी नौकरियों पर भी 78 दिन का ग्रहण लग चुका है। अब इन 32 हजार पदों पर आचार संहिता खत्म होने के बाद ही भर्ती हो सकेगी।

   समय पर प्रक्रिया शुरु नहीं करने का खामियाजा

Sarkari-Naukri-2024-mantralaya

बीते एक महीने में कर्मचारी चयन मंडल ने पांच बड़ी भर्ती (Sarkari Job 2024) परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए।

Advertisment

लेकिन समय पर प्रक्रिया शुरु नहीं होने से उम्मीदवारों को इसका खामियाजा भुगतना होगा। अब उनका इंतजार और लंबा खिंच गया है।

   नियुक्ति में आई ये अड़चन

Sarkari-Job-2024-yuth

उच्च माध्यमिक शिक्षक यानी वर्ग-1 की भर्ती को छोड़ दें तो शेष अन्य भर्तियों (Sarkari Job 2024) में लेटलतीफी के कारण ही ये अटक गई हैं। वर्ग-1 शिक्षक भर्ती-2023 हाईकोर्ट के निर्देश की वजह से रूकी हुई है।

हाईकोर्ट जबलपुर ने निर्देश दिये हैं कि विभाग पहले वर्ग-1 शिक्षक भर्ती-2018 में EWS कैटेगिरी के उम्मीदवारोंं को नियुक्त करें, उसके बाद ही दूसरी नियुक्ति प्रक्रिया शुरु करे।

Advertisment

   32 हजार 832 पदों पर भर्ती होल्ड

Sarkari-Naukri-2024-exam-center

प्रदेश में पुलिस, फॉरेस्ट, सहित अन्य विभागों में 32 हजार पदों पर नियुक्तियां (Sarkari Job 2024) होनी थी।

आचार संहिता लगने के कारण ये नियुक्तियां होल्ड हो गई हैं। अब इन पर नियुक्ति की कार्रवाई 4 जून के बाद शुरु होगी।

   कांस्टेबल, जेल प्रहरी से लेकर वनरक्षक तक की भर्ती अटकी

आचार संहिता की वजह से एमपी में जो भर्तियां (Sarkari Job 2024) अटकी हैं उनमें पुलिस कांस्टेबल, जेल प्रहरी से लेकर वनरक्षक तक है।

Advertisment

Sarkari-Job-2024-table-1

अभी इनके फिजिकल टेस्ट की डेट नहीं आई है। वहीं वर्ग-1 शिक्षक भर्ती अटक गई है।

   दस विभागों में 10 हजार पद खाली

इसके अतिरिक्त प्रदेश के दस विभागों में 10 हजार पद सीधी भर्ती के खाली (Sarkari Job 2024) हैं। इनमें 4603 दिव्यांग के लिए आरक्षित है।

Sarkari-Job-2024-Table-01

इनमें परिवहन, जेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पशुपालन एवं डेयरी, संसदीय कार्य, लोकसेवा प्रबंधन, संस्कृति, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सहित जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विभाग शामिल है।

संबंधित खबर: Sarkari Naukri 2024: बंपर भर्ती करने जा रही MP सरकार, दस विभागों में वैकेंसी निकालने का ये है प्लान!

   संकल्प पत्र में ढाई लाख नौकरी का वादा

विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में ढाई लाख पदों पर भर्तियों (Sarkari Job 2024) का वादा किया था।

Sarkari-Job-2024-dhiraj-tiwari

रिक्त पदों पर भर्ती सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।  सामान्य प्रशासन विभाग को लंबी भर्ती प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही सरकार की वित्तीय स्थिति का ख्याल रखना है।

ये भी पढ़ें: RTI को लेकर आपके मन में है Question, सूचना आयुक्त के Exclusive Interview में आपको यहां मिलेंगे सारे जवाब

कब निकलेंगी ये भर्तियां

भर्तियों (Sarkari Job 2024) के लिए सरकारी खजाने का ध्यान रखना होता है। इसलिए ये माना जा रहा है कि ये सभी भर्तियां एक साथ न आकर आवश्यकतानुसार वर्षभर में आएगी। शुरुआत लोकसभा चुनाव के बाद से हो सकती है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें