Advertisment

Sardarshahar bypoll 2022 : तीन बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, पांच बजे तक चलेगा

author-image
Bansal News
Sardarshahar bypoll 2022 : तीन बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, पांच बजे तक चलेगा

जयपुर। राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को हो रहे मतदान में अपराह्न तीन बजे तक 54.95 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और अपराह्न तीन बजे तक 54.94 प्रतिशत तक मतदाताओं ने वोट डाला। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2,89,843 मतदाता पंजीकृत हैं और 295 मतदान बूथ बनाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

Advertisment

इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार विजयपाल सिंह श्योराण, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्ससिस्ट) (माकपा) के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) के अनिल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद, निर्दलीय सुभाष चंद्र, निर्दलीय उमेश साहू, निर्दलीय प्रेम सिंह एवं निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित हैं। उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू जिला) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे थे।

sardarshahar विधानसभा क्षेत्र sardarshahar upchunav sardarshahar news sardarshahar election 2022 sardarshahar election : sardarshahar congress sardarshahar churu rajasthan sardarshahar churu Sardarshahar bypoll 2022 sardarshahar by elections sardarshahar by election 2022 Sardarshahar by election sardarshahar 2022 sardarshahar saradarshahar election news rajasthan by election 2022 churu sardarshahar news churu sardarshahar bjp candidate for sarsarshahar by election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें