Advertisment

Saptahik Shubh Muhurat: आने वाले सात दिनों कराने वाले हैं मुंडन, गृह प्रवेश, यहां देखें मुहूर्त की लिस्ट

Saptahik Shubh Muhurat: आने वाले सात दिनों कराने वाले हैं मुंडन, गृह प्रवेश, यहां देखें मुहूर्त की लिस्ट, पढ़ें बंसल न्यूज़

author-image
Preeti Dwivedi
Saptahik Shubh Muhurat: इस सप्ताह क्या है गृह प्रवेश, मुंडन के शुभ मुहूर्त, पढ़ें साप्ताहिक शुभ मुहूर्त

Saptahik Shubh Muhurat 1-7 April 2024: अगर आप इस सप्ताह अन्न प्राशन, गृह प्रवेश करना चाहते हैं और भी कोई भी शुभ काम करना चाहते हैं तो इसके पहले आप सप्ताह के शुभ मुहूर्त चेक कर लें।

Advertisment

यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (Saptahik Shubh Muhurat) क्या हैं।

1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1946 के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक मुहूर्त क्या हैं।

   साप्ताहिक ग्रह गोचर

चंद्रमा का गोचर: 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक के दिनों में प्रारंभ में चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। 2 अप्रैल को 12:20 रात से मकर राशि में प्रवेश करेगा। 4 अप्रैल को 3:42 रात से चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर होगा। 7 अप्रैल को 6:07 प्रातः से मीन राशि का हो जाएगा।

Advertisment

   सूर्य और शुक्र का गोचर

इस पूरे सप्ताह सूर्य और शुक्र मीन राशि में रहेंगे।

   मंगल और शनि का गोचर

इसी प्रकार मंगल और शनि पूरे सप्ताह कुंभ राशि में तथा गुरु मेष राशि में भ्रमण करेंगे।

   बुध का गोचर

बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा दो अप्रैल को 2:56 दिन से वह मेष राशि में वक्री हो जाएगा। राहु पूरे सप्ताह मीन राशि में बक्री रहेगा।

   साप्ताहिक शुभ मुहूर्त

गृह प्रवेश और व्यापार मुहूर्त: 
इस सप्ताह विवाह, उपनयन, गृह प्रवेश और व्यापार के मुहूर्त नहीं है।

Advertisment

नामकरण और अन्नप्राशन का मुहूर्त: 4 अप्रैल को नामकरण और अन्नप्राशन का मुहूर्त है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: 7 अप्रैल को 11:42 दिन से रात अंत तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें