Advertisment

Weekly Horoscope 8-14 July: वृष राशि के पास गलत रास्ते से आएगा धन, कर्क वालों का उतरेगा कर्ज, क्या कहती है आपकी राशि

Weekly Horoscope 8-14 July: वृष राशि के पास गलत रास्ते से आएगा धन, कर्क वालों का उतरेगा कर्ज, क्या कहती है आपकी राशि weekly horoscope 8-14 july 2024 mesh to meen all zodic sign jyotsi astrology in hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 8-14 July: वृष राशि के पास गलत रास्ते से आएगा धन, कर्क वालों का उतरेगा कर्ज, क्या कहती है आपकी राशि

Weekly Horoscope 8-14 July: सोमवार 8 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह गई ग्रहों की चाल बदलेगी। सप्ताह की शुरुआत के पहले सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। तो वहीं शुक्र की चाल भी बदलेगी।

Advertisment

ऐसे में चलिए जानते हैं कि आने वाला सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है। पंडित अनिल पाण्डेय से जानते हैं कि 8 से 14 जुलाई तक का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

8 जुलाई से 14 जुलाई 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया से आषाढ़ (Ashadha Month 2024) शुक्ल पक्ष की अष्टमी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में जानेंगे पंडित अनिल पाण्डेय से।

सप्ताह का ग्रह गोचर

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में कर्क राशि (Kark Rashi)  का रहेगा। 9 तारीख को 7:54 प्रातः से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 11 तारीख को 7:02 रात से कन्या राशि का हो जाएगा। चंद्रमा 14 तारीख को 6:49 प्रातः से तुला राशि में गोचर करने लगेगा।

Advertisment

इस पूरे सप्ताह सूर्य, मिथुन राशि में, बुध शुक्र कर्क राशि में (Budh Shukra in Kark) , गुरु वृष राशि में (Guru Vrish Rashi) , वक्री शनि (Vakri Shani in Kumbh)  कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि (Vakri Rahu in Meen) में रहेंगे। मंगल प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 12 तारीख के 5:45 शाम से वृष राशि में गोचर करने लगेगा।

इस सप्ताह कब आएगी भद्रा

इस सप्ताह 9 जुलाई को 5:59 से सायं काल से 10 तारीख को 6:41 प्रातः तक तथा 13 तारीख को 12:23 दिन से 1:20 रात तक भद्रा रहेगी।

इस सप्ताह 8 जुलाई को प्रारंभ से 6:14 प्रातः तक तथा 9 जुलाई को सूर्योदय से 7:54 प्रातः तक सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा।

Advertisment

इस सप्ताह विवाह का मुहूर्त 9 जुलाई से 14 जुलाई तक लगातार है।

मुंडन उपनयन मुहूर्त

8 जुलाई को मुंडन उपनयन और नामकरण के मुहूर्त हैं। मुंडन का मुहूर्त 8 और 12 जुलाई को है। उपनयन का मुहूर्त 8 और 11 जुलाई को है। अन्नप्राशन का मुहूर्त 12 जुलाई को है तथा व्यापार का मुहूर्त 11 और 12 जुलाई को है।

8 से 14 जुलाई तक का  मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आपके गर्दन या कमर में या नसों की कोई पीड़ा है तो वह अब समाप्त हो सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। धन प्राप्ति में कई बाधाएं आएंगीं। संतान को सुख प्राप्त होगा। आपके सुख में कमी होगी।

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 जुलाई अनुकूल हैं। 12 और 13 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले तिल का दान करें। शनिवार को शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपकी संतान से आपको सुख मिलेगा। धन आने की उम्मीद है। गलत रास्ते से भी धन आ सकता है। भाई बहनों के साथ संपर्क में कमी आएगी। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट होगी। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए।

भाग्य से आपको थोड़ा बहुत समर्थन मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई उत्तम है। 14 जुलाई को आपको सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रह सकता है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके हाथ नहीं डालना चाहिए। धन आने की थोड़ी बहुत उम्मीद है। कार्यालय में आपका वाद विवाद हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाग्य से कम मदद मिलेगी।

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह गरीब लोगों के बीच में तेल का दान दें। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आपको कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य से आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। अगर आप कर्जदार हैं तो कर्ज में कमी आ सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 जुलाई फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें और शुक्रवार को किसी विद्वान ब्राह्मण को सफेद वस्त्र का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन प्राप्त होने का अच्छा योग है। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है। भाग्य से आपको लाभ होगा। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई फलदायक हैं। 8 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। धन लाभ प्राप्त होने की संभावना कम है। आपको संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई उत्तम है। 9, 10 और 11 जुलाई को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 8 जुलाई को आपको लाभ या धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं एवं रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके और आपके पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। सामान्य धन प्राप्त होगा‌। कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। आपके संतान का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 जुलाई अनुकूल है। 12 और 13 जुलाई को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको धन लाभ हो सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी और माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ नहीं होने वाला है। शत्रुओं को आप आसानी से परास्त कर देंगे। आपको अपने संतान के स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई लाभकारी हैं। 14 जुलाई को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। भाग्य से थोड़ा बहुत लाभ होगा। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। संतान को लाभ प्राप्त होगा। आपके पेट में कुछ कष्ट हो सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई उत्तम है। 8 जुलाई को आपको कोई भी कार्य सतर्कतापूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

अगर आप अभी तक अविवाहित है तो आपके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। किसी दूर स्थान की आप यात्रा कर सकते हैं। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी। धन प्राप्त होने की उम्मीद की जा सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 तारीख लाभदायक हैं। 9,10 और 11 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें एवं गुरुवार को मंदिर में जाकर विष्णु भगवान या रामचंद्र जी के दर्शन करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। गलत रास्ते से धन आ सकता है। आपके संतान की उन्नति होगी। संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर के कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बच्चों के बीच पुस्तक का दान करें तथा गुरुवार का व्रत करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ें: Jabalpur MLA Santosh Barkade: नहीं देखा गया गरीबों का दुख, विधायक ने लोन पर खरीदी 50 लाख की जमीन, कर दी दान

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें