Advertisment

Santan Saptami 2022 : इस वर्ष कब मनेगी संतान सप्तमी, 2 या 3 सितंबर, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त, कथा और पूजन विधि

Santan Saptami 2022 : इस वर्ष कब मनेगी संतान सप्तमी, 2 या 3 सितंबर, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त, कथा और पूजन विधि santan-saptami-2022-when-this-year-will-celebrate-santan-saptami-2nd-or-3rd-september-know-here-the-exact-date-muhurta-story-and-worship-method-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Santan Saptami 2022 : इस वर्ष कब मनेगी संतान सप्तमी, 2 या 3 सितंबर, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त, कथा और पूजन विधि

नई दिल्ली। भादौ का महीना शुरू Santan Saptami 2022  हो चुका है। इसी के साथ त्योहारी की झड़ी Santan Saptami Vrat Katha लग गई है। बुधवार को hindi news श्री गणेश चतुर्थी के बाद आज पूरे देश में ऋषि पंचमी व्रत किया जा रहा है। आपको बता दें। लेकिन इसके बाद आने वाला है संतान की दीर्घायु के लिए खास माने जाने वाले व्रत संतान सप्तमी को लेकर कंफ्यूज हैं तो आपको इसकी सही तिथि क्या है। जो भी माताएं ये व्रत करती हैं उनके मन में यही दुविधा चल रही है कि इस साल संतान सप्तमी कब मनाई जाएगी। तो आपको बता दें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष संतान सप्तमी का व्रत 2 सितंबर यानि शुक्रवार को मनाया जाएगा। ऐसा क्यों हो रहा है चलिए जानते हैं।

Advertisment

इस दिन मनाएंगे संतान सप्तमी - kaise manaye santan saptami 
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार संतान सप्तमी का त्योहार शुक्रवार यानि 2 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योकि शुक्रवार को सुबह 11ः16 मिनट तक षष्ठी तिथि है इसके तुरंत बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। यानि मध्यांत व्यापनी तिथि में आने के कारण इस बार सप्तमी शुक्रवार को दोपहर में मनाई जा सकती है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को संतान सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह 2 सितंबर यानि शुक्रवार को किया जाएगा। इसे माता पिता अपनी संतान के सुख समृद्धि व रक्षा के लिए रखते हैं।

ये है मुहूर्त - Santan Saptami puja muhurat 
षष्ठी तिथि - 2 अगस्त सुबह 11ः16 बजे तक दिन शुक्रवार
सप्तमी तिथि - 2 अगस्त 11ः16 से शुरू दिन शुक्रवार

संतान सप्तमी की पूजन सामग्री Santan Saptami puja samgri

शिव जी की परिवार प्रतिमा अवश्य होना चाहिए। इसके अलावा लकड़ी की चौकी, कलश, अक्षत, रोली, मौली, केले का पत्ता, श्वेत वस्त्र, फल, फूल ,आम का पल्लव, भोग लगाने के लिए सात-सात पूआ या मीठी पूड़ी, कपूर, लौंग, सुपारी, सुहाग का सामान, चांदी का कड़ा या रेशम का धागा आवश्यक रूप से इसमें शामिल होना चाहिए।

Advertisment

ये रही पूजन विधि - Santan Saptami puja vidhi 
ब्रहृम मुहूर्त में उठकर स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद शिव जी व विष्णु जी की पूजा करें। तत्पश्चात संतान सप्तमी व्रत तथा पूजन का संकल्प लें। निराहार रहते हुए शुद्धता से पूजन का सामान तैयार करें। इस पूजन में गुड़ से बने सात पुआ, खीर। फिर गंगाजल से छिड़ककर पूजन स्थल को शुद्ध करें। इसके बाद लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं।
जिस पर शिव परिवार की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें। इसके सामने कलश की स्थापना करें। कलश में जल, सुपारी, अक्षत,1 रुपए का सिक्का, डालकर उस पर आम का पल्लव लगाएं। जिसके ऊपर एक प्लेट में चावल रखकर एक दीपक उसके ऊपर जला दें। फिर भगवान को चढ़ाने वाले आटे और गुड़ के 7-7 पुए जिसे महाप्रसाद कहते हैं, इन्हें केले के पत्ते में बांधकर वहां पर रख दें।

इसके बाद फल—फूल, धूप दीप से विधिवत पूजन करते हुए पूजा की शुरूआत करें। यदि चांदी की नया कड़ा बनवाया है तो ठीक है, यदि पुराना उपयोग कर रहे हैं तो पहले चांदी के कड़े को शिव परिवार के सामने रखकर दूध व जल से शुद्ध करके टीका लगाकर भगवान का आशीर्वाद ले लें। इसके बाद चांदी के कड़े को अपने दाहिने हाथ में पहने। इसके बाद संतान सप्तमी व्रत कथा सुने।

दोपहर 12:00 बजे के बाद करें पूजा
पूजन के साथ व्रत कथा सुनने के बाद पूजा के लिए बनाए गए सात-सात पुओं को भगवान को चढ़ाएं। उसमें से सात पूयें ब्राह्मण को दें। इसके बाद 7 पूयें स्वयं प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। इस भोग के साथ ही अपना व्रत तोड़ें।

Advertisment

संतान सप्तमी व्रत कथा Santan Saptami vrat katha 
कथा के अनुसार प्राचीन काल में नहुष अयोध्यापुरी का एक प्रतापी राजा था। उस राजा की पत्नी का नाम चंद्रमुखी था। उसके राज्य में ही विष्णुदत्त नामक एक ब्राह्मण रहा करता थाए जिसकी पत्नी का नाम रूपवती था। रानी चंद्रमुखी और रूपवती में बहुत गहरा प्रेम था। एक दिन वह दोनों सरयू में स्नान करने गईं। जहां दूसरी स्त्रियां भी स्नान कर रही थीं। उन स्त्रियों द्वारा वहीं पर पार्वती-शिव की प्रतिमा बनाकर विधिपूर्वक उनका पूजन किया। तब रानी चंद्रमुखी और रूपवती ने उन स्त्रियों से पूजन का नाम तथा विधि के बारे में पूछा। तब एक स्त्री ने बताया कि यह संतान देने व्रत वाला है। इस व्रत की बारे में सुनकर रानी चंद्रमुखी और रूपवती ने भी इस व्रत को करने का संकल्प किया और शिवजी के नाम का डोरा बांध लिया। परंतु घर पहुंचने पर वह अपने संकल्प को भूल गईं। जिसके कारण मृत्यु के वाद रानी वानरी और ब्राह्मणी मुर्गी की योनि में पैदा हुईं।

कालांतर में दोनों पशु योनि छोड़कर दोबारा मनुष्य योनि में आईं। चंद्रमुखी मथुरा के राजा पृथ्वीनाथ की रानी बनी गई और रूपवती ने फिर एक ब्राह्मण के घर जन्म लिया। इस जन्म में ईश्वरी नाम से रानी और भूषणा नाम से ब्राह्मणी जानी जाती थी। भूषणा का विवाह राजपुरोहित अग्निमुखी के साथ हुआ। उन दोनों में इस जन्म में भी बहुत प्रेम हो गया। पूर्व जन्म में व्रत भूलने की वजह से इस जन्म में भी रानी की कोई संतान नहीं हुई। जबकि व्रत को भूषणा ने अब भी याद रखा हुआ था। जिसके कारण भूषणा ने सुन्दर और स्वस्थ आठ पुत्रों ने जन्म दिया। संतान नहीं होने से दुखी रानी ईश्वरी से एक दिन भूषणा मिलने के लिए गई। इस पर रानी के मन में भूषणा को लेकर ईर्ष्या पैदा हो गई और उसने भूषणा बच्चों को मारने का प्रयास किया। परंतु वह बालकों का बाल भी बांका न कर पाई।

इस पर उसने भूषणा को बुलाकर सारी बात बताईं और फिर माफी मांगी और उससे पूछा कि आखिर तुम्हारे बच्चे मरे क्यों नहीं। भूषणा ने उसे पूर्वजन्म की बात याद करवाई और साथ ही ये भी कहा कि उसी व्रत के प्रभाव से मेरे पुत्रों को आप चाहकर भी न मार सकीं। भूषणा के मुख से सारी बात जानने के बाद रानी ईश्वरी ने भी संतान सुख देने वाला यह व्रत विधिपूर्वक किया। तब इस व्रत के प्रभाव से रानी गर्भवती हुई और एक सुंदर बालक को जन्म दिया। उसी समय से यह व्रत पुत्रण्प्राप्ति के साथ ही संतान की रक्षा के लिए माना जाता है।

Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Ganesh Utsav 2022 : इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Anant Chaturdashi 2022 : जानें कब है अनंत चतुर्दशी, इस दिन क्यों पहनते हैं अनंत, पूजा विधि, गणपति विसर्जन का मुहूर्त

Advertisment

Insurance On ATM : आपका ATM दिला सकता है 25 लाख का बीमा! जानें क्लेम करने का तरीका

September Grah Gochar : सितंबर में इन ग्रहों से मचेगा धमाल, होगा बड़ा परिवर्तन

Santan Saptami Santan Saptami 2022 Santan Saptami date Santan Saptami importance Santan Saptami kab hai Santan Saptami Mahatva Santan Saptami puja vidhi Santan Saptami Vrat Date Santan Saptami Vrat Katha संतान सप्तमी संतान सप्तमी 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें